{"_id":"654f8dcc626b4b9747068447","slug":"one-died-while-condition-of-two-friends-critical-in-firozabad-when-his-bike-collided-with-culvert-2023-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: पुलिया से टकराकर गिरी बाइक, एक की मौत जबकि दो दोस्तों की हालत नाजुक; दिवाली का सामान खरीदकर घर लौट रहे थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पुलिया से टकराकर गिरी बाइक, एक की मौत जबकि दो दोस्तों की हालत नाजुक; दिवाली का सामान खरीदकर घर लौट रहे थे
Sat, 11 Nov 2023 08:21 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 11 Nov 2023 08:21 PM IST
सार
फिरोजाबाद में पुलिया से टकराकर बाइक गिर गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो दोस्तों की हालत नाजुक है। दिवाली का सामान खरीदकर बाजार से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
demo pic
विस्तार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में शनिवार को एक बाइक पुलिया से टकराकर गिर गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। दो अन्य दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। तीनों दिवाली का सामान खरीदने के बाद अवागढ़ से एक बाइक पर घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
हादसा एका थाना क्षेत्र में राजगढ़ के पास हुआ। गांव कोंडरा निवासी मोहसिन (23) अपने दोस्त कल्याण पटीकरा निवासी अवधेश और राकेश के साथ शुक्रवार को अवागढ़ बाजार करने के लिए गया था। देर शाम वापस आते समय राजगढ़ के पास पुलिया से बाइक टकरा गई। इसमें तीनों युवक तरह घायल हो गए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- 'भैया राखी की लाज रखना': ब्रह्मकुमारी आश्रम में सगी बहनों ने मरने से पहले लिखी आपबीती, पढ़कर हिल जाएंगे आप
विज्ञापन
पुलिस ने तीनों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। यहां मोहसिन की हालत खराब होने पर सरकारी ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर सुनकर परिजन में कोहराम मच गया। दिवाली की तैयारियां मातम में बदल गईं। वहीं थाना प्रभारी अंजीश कुमार ने बताया कि पुलिया से बाइक टकराने से युवक की मौत हुई है।