{"_id":"608301a98ebc3e593a18a6d9","slug":"one-death-from-corona-227-new-infected-firozabad-news-agr4896399102","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से एक मौत, 227 नए संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से एक मौत, 227 नए संक्रमित
विज्ञापन
कोरोना की जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। कोरोना से गांव बाजिदपुर युवक की मौत हो गई। वहीं शुक्रवार को जिले में 227 नए कोरोना संक्रमित मिले। अब जिले में कोरोना से मृतकों की संख्या 75 और संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5588 हो गई। जिले में कोरोना के सक्रिय केस भी बढ़कर 951 हो गए हैं।
गांव बाजिदपुर निवासी 40 वर्षीय युवक की सैफई में शुक्रवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक विगत दिनों कोरोना पॉजिटिव मिला था। इसके बाद परिजनों ने उसे सैफई में भर्ती कराया था। इधर, शुक्रवार को सुहागनगर सेक्टर एक निवासी मेडिकल कॉलेज के सीएमएस कोरोना संक्रमित मिले।
उनके घर के आसपास भी पांच लोग पॉजिटिव मिले हैं। फिरोजाबाद में जैन नगर खेड़ा में एक चिकित्सक, हनुमान रोड, गांधी नगर, रूपसपुर, बोधाश्रम, लोहिया नगर गली नंबर दो, हाजीपुरा, रोशन गंज, टापा कला सहित कई इलाकों में कोरोना संक्रमित मिले।
विज्ञापन
शिकोहाबाद में भी शुक्रवार को 36 से ज्यादा कोरोना संक्रमित मिले। इनमें एक फार्मासिस्ट दोनो वैक्सीन की डोज लगवाने के बाद संक्रमित हुआ है। वहीं संयुक्त अस्पताल के अधिकारी की पुत्री की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। सिरसागंज में भी कोरोना के 13 नए संक्रमित मिले। फरिहा, नारखी कोटला में बैंककर्मी, सिंकदरपुर, मोहम्मद गढ़ीवान सहित कई इलाकों में कोरोना के नए केस मिले हैं।
स्वास्थ्य विभाग ने जारी की टेलीमेडिसन सेवा, 76 चिकित्सकों के नंबर जारी
फिराजाबाद। स्वास्थ्य विभाग ने टेली मेडिसन सेवा शुरू कर दी है। इसमें 76 चिकित्सकों के मोबाइल नंबर जारी किए गए हैं। इनमें 40 सरकारी और 36 निजी अस्पतालों के चिकित्सक हैं।