फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   One accused of murdering a truck driver arrested, search for others

Firozabad News: ट्रक चालक का एक हत्यारोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश

Sat, 06 Jan 2024 12:13 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 06 Jan 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
One accused of murdering a truck driver arrested, search for others
जसराना। थाना क्षेत्र के गांव भैंडी निवासी ट्रक चालक के एक हत्यारोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सर्विलांस और एसओजी की मदद से थाना पुलिस दबिश देने में जुटी है। गांव भैंडी निवासी ट्रक चालक युवक विंकल (24) की उसके ही दोस्त अनिल यादव निवासी उजीरपुर एका ने अपने साथियों रणजीत, विक्रम, मोहित निवासीगण खुदादादपुर थाना जसराना, पुष्पेंद्र नगला नथुआ, संगीत उर्फ सुरजीत निवासी नगला मांधाती थाना एका, सुमित उर्फ काले निवासी नगला तुरसी थाना जसराना, नीटू निवासी जोधपुर थाना एका ने पीट-पीट कर हत्या कर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दी तो एक आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने नगला नाथुआ निवासी पुष्पेंद्र को बड़ागांव पुल के पास से गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से एक कार भी बरामद हुई है। थाना प्रभारी निरीक्षक विनय मिश्रा ने बताया कि आरोपी पुष्पेंद्र को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया यहां से उसे जेल भेज दिया। अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन



कई एंगल पर चल रही पुलिस की जांच
मृतक के बड़े भाई राहुल यादव ने विंकल की हत्या के आरोप में आठ लोगों को नामजद किया है। हत्या के पीछे रुपये का लेन देन होने की बात कही। आरोप था कि मृतक के अनिल पर रुपयों की उधारी थी। उधारी के रुपये लेने के लिए वह अपने भाई के साथ गया था। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज आरोपियों को गिरफ्तारी शुरू कर दी है, साथ ही हत्या के अन्य कारणों की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed