फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   On the one hand did not go through the other side drove road

एक तरफ कार्य पूरा नहीं हुआ दूसरी तरफ भी खोद दी सड़क

Wed, 15 Jun 2016 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद Updated Wed, 15 Jun 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
On the one hand did not go through the other side drove road
एक तरफ कार्य पूरा नहीं हुआ दूसरी तरफ भी खोद दी सड़क - फोटो : अमर उजाला
शहर में अंडरग्राउंड केबल डालने का कार्य कर रही कंपनी की मनमानी राहगीरों व वाहन चालकों के लिए बड़ी मुसीबत बन गई है। फायर ब्रिगेड की साइड खोदी गई सर्विस रोड का कार्य अधूरा छोड़कर ठेकेदार ने बुधवार को गोपाल आश्रम से बोधाश्रम तक सर्विस रोड को भी खोद दिया, जो राहगीरों के लिए दिन भर परेशानी का सबब बना रहा।
विज्ञापन

विद्युत विभाग द्वारा लाइनों पर होने वाले फाल्ट की समस्या दूर करने के लिए अंडरग्राउंड केबल डलवाने का कार्य कराया जा रहा है। जेपीसी कंपनी के ठेकेदार ने शहर में जगह-जगह सड़कों पर गड्ढे खोद दिए हैं। कार्य पूर्ण करने से पहले दूसरे स्थानों पर खोदाई शुरू करा दी जाती है। अंडरग्राउंड केबल डालने को पहले फायर ब्रिगेड साइड से सर्विस रोड को खोद दिया। इससे आवागमन पूरी तरह बाधित रहा। एक साइड का कार्य पूर्ण किए बिना बुधवार को गोपाल आश्रम से बोधाश्रम चौराहे तक सर्विस रोड भी खोद दिया। इससे जाम के हालात बन गए। वाहन चालकों को मजबूरी में गली-मोहल्लों से होकर गुजरना पड़ा।
विज्ञापन


कई बार भिड़े वाहन, झगड़े लोग
गोपाल आश्रम के सामने सर्विस रोड खुदने से वाहन चालकों के साथ पैदल राहगीर भी परेशान दिखे। ओवरब्रिज के नीचे चार पहिया वाहन खड़े होने के कारण रास्ता पूरी तरह बंद हो गया। ऐसे में दिन में कई बार वाहन भिड़ने से लोग झगड़ते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed