फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   On the last Monday of Sawan, there was an echo of 'Bam Bhole', devotees thronged the Shiva temples

Firozabad News: सावन के अंतिम सोमवार पर बम भोले की गूंज, शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़

Tue, 05 Aug 2025 12:06 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 05 Aug 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
On the last Monday of Sawan, there was an echo of 'Bam Bhole', devotees thronged the Shiva temples
टूंडला के बडे़ ​शिव समा​धि मंदिर में भगवान ​शिव की पूजा-अर्चना करते श्​िाव भक्त  संवाद
फिरोजाबाद। सावन माह के अंतिम सोमवार को सुहागनगरी में चारों ओर शिव भक्ति की धूम रही। सुबह से ही कांवड़ियों के जत्थे बम भोले के जयकारों के साथ सड़कों पर गूंजते रहे, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। व्रत रखने वाले शिवभक्तों ने शिवालयों में दुग्धाभिषेक और जलाभिषेक कर भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न किया।
विज्ञापन


दूर-दराज से गंगाजल लेकर आने वाले कांवड़ियों ने अपनी मनोकामनाएं पूर्ण होने पर मंदिरों में विशेष अभिषेक किया। प्राचीन सांती मंदिर में डाक कांवड़ियों की सर्वाधिक भीड़ देखी गई। गंगाजल अर्पित करने के बाद कांवड़िये मंदिर प्रांगण में भोलेनाथ के भजनों पर झूमते रहे, जिससे बोल बम-बोल बम का जयकारा हर ओर सुनाई दे रहा था।
विज्ञापन


शहर के हर शिवालय में सुबह से ही आस्था और श्रद्धा का सैलाब उमड़ा। पूजा की थाली में घी, गुड़, गंगाजल, धतूरा, भांग, दूध और शहद लेकर श्रद्धालु टोलियों में मंदिरों की ओर बढ़ते दिखे। शहर के प्राचीन मोहल्ला दुली स्थित श्री सिद्धेश्वरनाथ महादेव मंदिर, गल्ला मंडी स्थित रामेश्वर महादेव मंदिर, पुरानी तहसील स्थित पंचमुखी महादेव मंदिर, पैमेश्वर गेट स्थित पैमेश्वर नाथ महादेव मंदिर, बाईपास रोड गोपाल आश्रम स्थित श्री चिंताहरण महादेव मंदिर सहित कई अन्य शिव मंदिरों में लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। महिलाओं और पुरुषों ने अपनी बारी का इंतज़ार कर श्रद्धापूर्वक पूजन-अर्चन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण अंचल के शिवालयों में भी भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। कुछ श्रद्धालु बटेश्वर और आगरा स्थित मनकामेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए भी गए।

स्वच्छता और सजावट के विशेष प्रबंध
नगर निगम ने श्रावण के अंतिम सोमवार को देखते हुए शहर के सभी शिव मंदिरों के आसपास साफ-सफाई करवाई और चूने का छिड़काव भी किया। मंदिरों के बाहर रंगोलियां सजाई गईं, जिससे उत्सव का माहौल और भी मनमोहक हो गया। महापौर कामिनी राठौर और नगर आयुक्त ऋषिराज ने स्वयं इन व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed