फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   On the call of Ota, teachers in SRK College staged a protest

औटा के आव्हान पर एसआरके कॉलेज में शिक्षकों ने धरना देकर भरी हुंकार

Sun, 19 Dec 2021 12:10 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
On the call of Ota, teachers in SRK College staged a protest
ओटा के आह्वान पर एसआरके. डिग्री कॉलेज में धरना देते शिक्षक - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। औटा के आह्वान पर एसआरके महाविद्यालय के शिक्षकों ने धरना देकर हुंकार भरी। कहा कि मांगों को लेकर 23 दिसंबर तक हर रोज एक घंटे धरने पर बैठेंगे। महाविद्यालय शिक्षक संघ अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल और सचिव शहरयार अली के नेतृत्व में शिक्षकों ने विरोध किया।
विज्ञापन

शनिवार से शुरू हुए आंदोलन में शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर क्लास में शिक्षण कार्य किया। दोपहर में शिक्षकों ने महाविद्यालय कैंपस में धरना देकर नारेबाजी की। शिक्षकों ने कहा कि सरकार मांगों पर सुनवाई नहीं कर रही है। सेवानिवृत्त आयु 65 वर्ष करने की मांग के साथ में कहा कि प्रोफेसर पदनाम की विसंगति को खत्म किया जाए।
विज्ञापन

23 तक शिक्षक काली पट्टी बांधकर पढ़ाएंगे। हर रोज एक घंटे धरने पर बैठेंगे। इसके बाद विवि स्तर पर बड़ा धरना प्रदर्शन होगा। फिर भी सरकार नहीं मानी तो लखनऊ जाकर विधानसभा का घेराव करेंगे। इस दौरान एमएस सिद्दीकी, राजीव अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, एसके वर्मा, रश्मि जैन, एबी चौबे, एचपी मलोनिया, कविता अग्रवाल, संजीव मोहन शर्मा, अमर प्रकाश, राजेश उपाध्याय, सुबोध कुमार, संतोष यादव, बृजेंद्र मिश्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed