फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   On asking for borrowed money, the bullies ransacked the dhaba, beat the operator

Firozabad News: उधारी के पैसे मांगने पर दबंगों ने ढाबे पर की तोड़फोड़, संचालक को पीटा

Sat, 17 Dec 2022 07:05 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 17 Dec 2022 07:05 PM IST
विज्ञापन
On asking for borrowed money, the bullies ransacked the dhaba, beat the operator
फिरोजाबाद। शिकोहाबाद में नेशनल हाईवे पर नगला कोठी के समीप शौर्य ढाबे में 13 दिसंबर को खाने के पैसे मांगने पर ढाबा संचालक को पीटने वाले चार युवकों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। ढाबे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई है।
विज्ञापन

आवास विकास कॉलोनी निवासी अमित राठौर ने नेशनल हाईवे स्थित नगला कोठी गांव के समीप शौर्य ढाबा खोला है। आरौंज और नगला पोहपी के कुछ लोग रोजाना खाना खाते हैं। उन पर ढाबा संचालक की हजारों रुपये की उधारी है। 13 दिसंबर को भी उक्त लोग खाना खाने पहुंचे। आरोप है कि खाना खाने के बाद ढाबा संचालक अमित ने उधारी के पैसे मांगे तो उक्त लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। इतना ही नहीं उसका काउंटर आदि सामान फेंक दिया।
विज्ञापन

दबंग सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर को छोड़ कर सेटअप बॉक्स उठा कर ले गए। जिससे उनकी सारी करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। प्रभारी निरीक्षक हरवेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed