फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Old man dies while bathing

Firozabad News: नहाने के दौरान वृद्ध की मौत

Wed, 03 Jul 2024 06:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 03 Jul 2024 06:50 PM IST
विज्ञापन
Old man dies while bathing
टूंडला। स्टेशन रोड स्थित सामुदायिक शौचालय में मंगलवार रात नहाने गए एक वृद्ध की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उसे उपचार के लिए ले जाया जाता उससे पूर्व ही उसकी मौत हो गई। शव की पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन

घटना मंगलवार रात नौ बजे की है। स्टेशन रोड स्थित राजकीय बालिका इंटर काॅलेज के सामने सामुदायिक शौचालय पर रात्रि में करीब 62 वर्षीय एक वृद्ध नहाने के लिए पहुंचा था। शौचालय पर रहने वाले कर्मचारी राहुल कुमार ने उसे नहाने के लिए बाथरूम में भेज दिया। नहाने के बाद वह हड़बड़ाते हुए अंडरवियर पहनकर बाहर निकले तथा कर्मचारी को तबीयत खराब होने की जानकारी दी।
विज्ञापन

कर्मचारी ने एंबुलेंस को फोन किया। जब तक एंबुलेंस वहां पहुंचती वृद्ध की मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर थाना पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने लोगों से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, किंतु पहचान नहीं हो सकी। थाना प्रभारी अनुज कुमार ने बताया कि मृतक वृद्ध की पहचान नहीं हो सकी है। संभवत: वृद्ध की मौत गर्मी में नहाने के दौरान हाॅर्ट अटैक आने से हुई है। शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed