फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Officers ran from village to village, vaccinated more than 38 thousand

गांव-गांव दौड़े अफसर, 38 हजार से ज्यादा को लगाया टीका

Sun, 16 Jan 2022 10:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
Officers ran from village to village, vaccinated more than 38 thousand
गांव-गांव दौड़े अफसर, 38 हजार से ज्यादा को लगाया टीका
विज्ञापन

फिरोजाबाद। कोरोना टीका लगाने का विशेष अभियान रविवार को अवकाश के दिन भी संचालित किया गया। नोडल अधिकारी बनाए गए 75 अफसर गांव- गांव दौड़ते नजर आए। रविवार को 38739 को टीका लगाया गया।
17 जनवरी को आगरा में प्रदेश के अपर प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद समीक्षा करने आ रहे हैं। टीकाकरण की प्रगति को आगे बढ़ाने के लिए जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह के निर्देश पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। सीडीओ चर्चित गौड़ने जिले के 75 अफसरों को नोडल अधिकारी बनाते हुए प्रत्येक को हर टीम से कम से कम दो सौ टीके लगवाने का लक्ष्य पूर्ण करने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन

अभियान के पहले ही दिन जिले में 41 हजार से अधिक लोगों को टीका लगाया गया था। अभियान के दूसरे दिन डीपीआरओ नीरज कुमार सिन्हा ने शेखूपुर राजमल के दो मजरों में कैंप लगाकर 300 से अधिक लोगों को टीका लगवाया। सीडीओ चर्चित गौड़ ने कहा कि लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की जाएगी। दो दिन में 80 हजार के करीब टीके लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed