{"_id":"66db507893b3bc31c80bb7d4","slug":"oef-employees-demonstrated-regarding-outstanding-arrears-payment-firozabad-news-c-169-1-sagr1026-132808-2024-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: बकाया एरियर भुगतान को लेकर ओईएफ कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: बकाया एरियर भुगतान को लेकर ओईएफ कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
Sat, 07 Sep 2024 12:26 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 07 Sep 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
टूंडला। ओईएफ कर्मचारियों के एरियर भुगतान की मांग को लेकर शुक्रवार को भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ से संबद्ध यूनियनों के पदाधिकारियों ने ओईएफ हजरतपुर में विरोध-प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने एरियर भुगतान कराए जाने की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की।
आयुध उपस्कर निर्माणी हजरतपुर परिसर में शुक्रवार 11 बजे ओटी एरियर के भुगतान को लेकर कर्मचारी संगठन के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी एकत्रित हुए। उन्होंने वहां एक जनवरी 2006 से बकाया एरियर को लेकर जमकर विरोध-प्रदर्शन किया। यूनियन योगेन्द्र सिंह चौहान ने कहा कि प्रशासन द्वारा इसका भुगतान न किए जाने पर कर्मचारी संगठन कोर्ट गए थे। कोर्ट केस जीतने के बाद ओपीएफ कानपुर में इसका भुगतान लगभग एक वर्ष पूर्व कर दिया गया है, लेकिन शाहजहांपुर व हजरतपुर के कर्मचारियों को इसका भुगतान नहीं किया जा रहा है।
अनुज सक्सेना ने कहा कि मंत्रालय ने 60 करोड़ का बजट दो वर्ष पूर्व टीसीएल हेडक्वार्टर को उपलब्ध करा दिया था, परन्तु टीसीएल हेडक्वार्टर इसका भुगतान न करके इस पैसे को अन्य मद में खर्च कर रहा है, जो कि असंवैधानिक है। संगठनों के पदाधिकारियों ने रक्षामंत्री से इस मामले में हस्तक्षेप कर एरियर दिलवाने की गुहार लगाई है। विरोध प्रदर्शन में कानपुर, हजरतपुर व शाहजहांपुर के भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। जिसमें अजय प्रताप सिंह, स्वदेश राघव, नितिन सक्सेना, अमर पाल, मनोज