फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Obstacles removed, three units with MoU signed will start soon

Firozabad News: अड़चनें हुईं दूर, एमओयू साइन वाली तीन इकाइयां जल्द होंगी शुरू

Mon, 12 Aug 2024 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 12 Aug 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
Obstacles removed, three units with MoU signed will start soon
फिरोजाबाद। इंवेस्टर्स समिट 2023 के दौरान एमओयू साइन वाली तीन इकाइयों की स्थापना में आ रही अड़चनें दूर हो गईं हैं। लगभग 5.5 करोड़ की लागत वाली तीन इकाइयां फिरोजाबाद, टूंडला और शिकोहाबाद में स्थापित की जाएगी। इन इकाइयों के जरिए पशुपालन और व्हीकल मरम्मत के क्षेत्र में नई पहल की संभावनाएं हैं।
विज्ञापन

फरवरी 2023 में आयोजित इंवेस्टर्स समिट के दौरान जिले में लगभग 235 इकाइयों के स्थापना व पुनरोद्धार के लिए करीब 6300 करोड़ रुपये के एमओयू साइन किए गए। इनमें से एमएसएमई के तहत ग्लास उत्पादन यूनिट फिरोजाबाद, पशुपालन के क्षेत्र में एक नई पहल के तहत बकरी पालन एवं नस्ल सुधार केंद्र शिकोहाबाद के अलावा व्हीकल फिटनेस एवं मरम्मत केंद्र टूंडला के प्रस्ताव भी शामिल थे। राजस्व विभाग सहित तीन अन्य विभागों की एनओसी नहीं मिल पाने के कारण लगभग 5.5 करोड़ की लागत वाली यह तीनों इकाइयां लेट लतीफी का शिकार हो रहीं थीं।
विज्ञापन

टीटीजेड अर्थोरिटी एवं उद्योग बंधु की बैठक में यह मुद्दा उठाया गया था। जिलाधिकारी रमेश रंजन के निर्देशन में उद्योग विभाग की पहल के बाद तीनों इकाइयों केा एनओसी का काम पूरा हो गया है।उम्मीद की जा रही है उक्त तीनों इकाइयां जल्द ही क्रियाशील होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




-करीब 1500 करोड़ के प्रस्ताव अभी भी लंबित
करीब डेढ़ साल पहले इंवेस्टर्स समिट के दौरान एमओयू साइन वाली 235 इकाइयों की स्थापना के लिए 6300 करोड़ का इंवेस्ट होना था। इनमें से लगभग 4500 करोड़ की इकाइयां प्रचलन अथवा उत्पादन प्रक्रिया के अंतिम चरण में हैं। जबकि करीब 1500 करोड़ के प्रस्ताव अभी भी विभिन्न कारणों से रुके हैं।



हमारा प्रयास है कि एमओयू साइन वाली शत प्रतिशत इकाइयां जल्द से धरातल पर दिखें। निरंतर प्रयास के बाद टूंडला, फिरोजाबाद और शिकोहाबाद में तीन इकाइयों की स्थापना का रास्ता साफ हो गया है।
दुष्यंत कुमार, उपायुक्त उद्योग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed