{"_id":"6626e4b0381038fe22020014","slug":"observer-inspected-the-market-and-police-line-firozabad-news-c-169-1-sagr1022-123036-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: प्रेक्षक ने किया मंडी व पुलिस लाइन का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: प्रेक्षक ने किया मंडी व पुलिस लाइन का निरीक्षण
Tue, 23 Apr 2024 03:59 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 23 Apr 2024 03:59 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जिले में तैनात सामान्य प्रेक्षक आईएएस डी गंगाधरन ने सोमवार को शिकोहाबाद मंडी प्रांगण के साथ-साथ पोलिंग टीमों के रवानगी स्थल पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी व्यवस्थाओं के बारे में काफी विस्तार से जानकारी ली। आयोग की ओर से जिले में तैनात किए सामान्य प्रेक्षक डी गंगाधरन सोमवार को डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रमेश रंजन, एडीएम अभिषेक कुमार सिंह, एसपी ग्रामीण कुंवर रणविजय सिंह, एसडीएम शिकोहाबाद आदेश सिंह सागर व पीडब्ल्यूडी विभाग एवं मंडी के अफसरों के साथ शिकोहाबाद मंडी प्रांगण में ईवीएम को जमा किए जाने के लिए बनाए गए स्ट्रांगरूम का निरीक्षण किया। उन्होंने यह भी जाना की ईवीएम को चूहों आदि से सुरक्षित कैसे रखा जा सकेगा। इस दौरान जिला प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं पर संतुष्टि जाहिर की।
उन्होंने इसके बाद पुलिस लाइन से पोलिंग टीमों के रवाना किए जाने वाले स्थल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने पोलिंग टीमों को रवाना किए जाने के दौरान का तैयार किए गए मैप को काफी बारीकी से देखा। उन्होंने इस दौरान की जाने वाली व्यवस्थाओं पर संतुष्ट जाहिर की।
विज्ञापन
उन्होंने इसके बाद पुलिस लाइन से पोलिंग टीमों के रवाना किए जाने वाले स्थल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने पोलिंग टीमों को रवाना किए जाने के दौरान का तैयार किए गए मैप को काफी बारीकी से देखा। उन्होंने इस दौरान की जाने वाली व्यवस्थाओं पर संतुष्ट जाहिर की।
विज्ञापन