फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Nursery student dies after falling from school bus

Firozabad News: स्कूल बस से गिरे नर्सरी के छात्र की मौत

Fri, 08 Aug 2025 07:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 08 Aug 2025 07:48 PM IST
विज्ञापन
Nursery student dies after falling from school bus
घटना के बाद मौके पर जांच करती नसीरपुर पुलिस। संवाद
बस में चढ़ रहा था तभी चालक ने बस चला दी, पहिये के नीचे आया छात्र,
विज्ञापन

पुलिस ने बस को कब्जे में लिया, चालक फरार

संवाद न्यूज एजेंसी

शिकोहाबाद। स्कूल जाने के लिए बस में चढ़ रहे मासूम छात्र की बस के नीचे आने से मौत हो गई। इस घटना से परिवार में मातम छा गया। परिजन ने बस चालक पर लापरवाही से बस चलाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। नसीरपुर पुलिस ने मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा है। बस को पुलिस ने कब्जे में ले लिया।


नसीरपुर के गांव अब्बासपुर निवासी लोकेंद्र उर्फ लकी (6) पुत्र सुरवीन सिंह एसआरएल इंटर कॉलेज सोरारा में कक्षा नर्सरी में पढ़ता था। शुक्रवार की सुबह वह स्कूल जाने के लिए स्कूल की बस में चढ़ रहा था। वह बस में नहीं चढ़ पाया, उससे पहले ही बस चालक ने लापरवाही से बस को आगे बढ़ा दिया। मृत मासूम के पिता का आरोप है कि चालक ने लापरवाही से बस को चलाते हुए बच्चे के ऊपर ही बस का अगला टायर चढ़ा दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अन्य बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने तुरंत ही बस को पीछे करवाया। इसके बाद घायल बच्चे को उपचार के लिए फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज भेजा गया। जहां से व्यापक उपचार के लिए आगरा ले जाया गया। जहां बच्चे ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलने पर नसीरपुर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले की जानकारी करते हुए बस को कब्जे में ले लिया। वहीं चालक मौके से भाग निकला। इस घटना से बच्चे के परिवार में मातम छाया हुआ है। इंस्पेक्टर ज्ञानेन्द्र सोलंकी ने बताया कि स्कूल के प्रबंधक राजेश कुमार हैं। वह भी घटना की जानकारी मिलने के बाद बच्चे को परिजन के साथ लेकर आगरा गए हैं। अभी घटना की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed