फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Now the name of making Paytm card swindle

अब पेटीएम कार्ड बनाने के नाम पर ठगी

Mon, 26 Dec 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद Updated Mon, 26 Dec 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
Now the name of making Paytm card swindle
ठगी होने के विरोध में हंगामा करती महिलाएं।
नोटबंदी के बाद जनता को ठगने के लिए तरह-तरह के जाल बिछाए जा रहे हैं। बोद्धाश्रम रोड स्थित माहेश्वरी धर्मशाला में पेटीएम कार्ड बनाने के लिए कुछ युवकों ने कैंप लगाया। आरोपियों ने बताया कि कार्ड बनाने के बाद पांच हजार रुपये खाते में आएंगे। सोमवार को जागरूक लोगों ने फार्म भरवा रहे युवकों से पूछताछ की तो कलई खुलती देख युवक भाग गए।
विज्ञापन

ई-पेमेंट के लिए मोबाइल एप पेटीएम का तो नाम अक्सर लोगों ने सुना है। मगर पेटीएम कार्ड बनाने और खाता खोलने पर पंाच हजार रुपये भी आएंगे। ये सुनकर सैकड़ों लोग माहेश्वरी धर्मशाला में कैंप में पहुंच गए। कैंप लगाने वाले युवक खुद उगाही न करके बाहर से फार्म लाने को बोलते हैं, जो फार्म पांच से दस रुपये में बिक रहा है। यह फार्म धर्मशाला के बाहर बैठा एक व्यक्ति बेच रहा था। आईडी में आधार कार्ड मांगे जा रहे हैं। भीड़ एकत्रित देख क्षेत्र के कुछ लोगों ने पूछताछ की तो युवक ठगी की कलई खुलती देख भाग गए। युवकों के भागते ही लोग भड़क गए और नारेबाजी करने ले। कुशवाह नगर से आई राजकुमारी ने कहा कि  तीन फार्म भर दिए, बताया कि पांच हजार रुपये आएंगे लेकिन फार्म भरने के बाद हमें कुछ नहीं लौटाया। इस दौरान ज्ञानदेवी, शीलादेवी, राजवेटी, गीता देवी, फूलवती, सीमा, गिरीशबाबू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed