फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Nominations for Assembly Elections

विधानसभा चुनाव के लिए हुए नामांकन

Sun, 30 Jan 2022 12:15 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Nominations for Assembly Elections
जिला मुख्यालय पर नामांकन के दौरान प्रत्याशियों से पूंछताछ करती पुलिस - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। शनिवार को टूंडला विधानसभा सीट से सपा के प्रत्याशी राकेश बाबू, सिरसागंज से सर्वेश यादव एवं फिरोजाबाद सदर सीट से सैफुर्रहमान उर्फ छुट्टन भाई ने नामांकन किया। सिरसागंज सीट से भाजपा के प्रत्याशी हरिओम यादव (विधायक), जसराना से मानवेंद्र लोधी ने भी नामांकन किया। सिरसागंज से कांग्रेस की प्रत्याशी प्रतिमापाल ने भी पर्चा दाखिल किया। सदर सीट से मूलचंद्र सेठ, जसराना से सुनील लोधी सहित नौ नामांकन दाखिल किए गए। प्रमुख प्रत्याशियों के नामांकन के चलते मुख्यालय पर काफी गहमागहमी रही। प्रत्याशी एवं उनके समर्थक कोविड गाइडलाइन का पालन करते दिखाई दिए।
विज्ञापन

शनिवार को सपा के सिरसागंज प्रत्याशी सर्वेश यादव नामांकन दाखिल करने जिला मुख्यालय पहुंचे उनके साथ सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष हरीशंकर यादव, ग्याप्रसाद सोमेश पहुंचे। फिरोजाबाद सदर सीट से सपा प्रत्याशी सैफुर्रहमान उर्फ छुट्टन भाई नामांकन दाखिल करने को पहुंचे। छुट्टन भाई के साथ वरिष्ठ अधिवक्ता सत्यप्रकाश सिंह एडवोकेट एवं अब्दुल सलाम एडवोकेट साथ थे। दोपहर दो बजे टूंडला विधानसभा से सपा प्रत्याशी एवं पूर्व विधायक राकेश बाबू एडवोकेट नामांकन को दाखिल करने पहुंचे।
विज्ञापन

भाजपा के सिरसागंज विधानसभा से प्रत्याशी हरिओम यादव नामांकन दाखिल करने पहुंचे। उनके साथ पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप उर्फ छोटू के अलावा उनके समर्थक साथ थे। इसके साथ ही जसराना विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी एवं पार्टी के जिलाध्यक्ष मानवेंद्र प्रताप सिंह लोधी अपने समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस की सिरसागंज विधानसभा से प्रत्याशी शनिवार को दोपहर करीब एक बजे नामांकन दाखिल करने को जिला मुख्यालय पर पहुंची। उन्होंने सिरसागंज विधानसभा के आरओ एसडीएम विवेक मिश्रा के समक्ष अपना नामांकन दाखिल किया। इनके अलावा फिरोजाबाद सदर सीट से मूलचंद्र सेठ एवं सुनील लोधी ने जसराना विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed