फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Nomination not withdrawn, seven candidates in the fray

Firozabad News: नामांकन नहीं लिया वापस, सात प्रत्याशी मैदान में

Tue, 23 Apr 2024 03:39 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 23 Apr 2024 03:39 AM IST
विज्ञापन
Nomination not withdrawn, seven candidates in the fray
फिरोजाबाद। फिरोजाबाद लोकसभा सीट से सात प्रत्याशियों में से नाम वापसी के दिन किसी प्रत्याशी ने नामांकन वापस नहीं लिया। डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रमेश रंजन ने तीन बजे तक इंतजार करने के बाद सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न का आवंटन कर दिया। चुनाव चिह्न मिलने के साथ प्रत्याशी अब चुनाव प्रचार अभियान में जुटेंगे।
विज्ञापन

फिरोजाबाद लोकसभा सीट से सपा, भाजपा एवं बसपा के साथ-साथ छोटे दलों व निर्दलीय को मिलाकर कुल 23 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन दाखिल किए थे। नामांकन पत्रों की जांच में खामी मिलने के कारण 16 प्रत्याशियों के नामांकन को डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रमेश रंजन ने निरस्त कर दिया था। सात प्रत्याशी चुनाव मैदान में शेष बचे थे। सोमवार को नाम वापसी का समय 11 से तीन बजे तक का था, लेकिन कोई प्रत्याशी नामांकन वापस लेने को नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

इस कारण डीएम ने सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न का आवंटन कर दिया। सपा प्रत्याशी अक्षय यादव को साइकिल, बसपा के चौधरी बशीर को हाथी, भाजपा प्रत्याशी विश्वदीप सिंह को कमल का फूल चुनाव चिह्न मिला। भारतीय किसान परिवर्तन पार्टी के उपेंद्र सिंह राजपूत को केतली, राष्ट्रीय उदय पार्टी के प्रेमदत्त बघेल को ट्रक, परिवर्तन समाज पार्टी के रश्मिकांत राठौर को ऑटो रिक्शा, निर्दलीय राजवीर सिंह को अलमीरा चुनाव चिह्न का आवंटित किया। चुनाव चिह्न मिलने के साथ ही प्रत्याशियों ने अब प्रचार अभियान गति पकड़ेगा। प्रत्याशियों ने प्रतीक चिह्न के साथ-साथ बैलेट पत्र के प्रारूप को प्रकाशित करने के साथ प्रचार अभियान को तेज करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed