फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   No vaccine, today youth will not be vaccinated

नहीं आई वैक्सीन, आज नहीं होगा युवाओं का टीकाकरण

Sat, 01 May 2021 12:07 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
No vaccine, today youth will not be vaccinated
फिरोजाबाद। कोरोना महामारी के बीच वैक्सीन लगने की खबर से उत्साहित युवाओं को फिलहाल निराशा हाथ लगी है। 18 से 44 आयु के लोगों के लिए एक मई से शुरू होने वाला टीकाकरण आज शुरू नहीं होगा। क्योंकि जनपद में वैक्सीन नहीं आई है। हालांकि 45 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए टीकाकरण नियमित लगेगा। उनके टीकाकरण में किसी प्रकार की रुकावट नहीं आएगी।
विज्ञापन

एक मई से 44 साल के युवाओं को कोरोना का टीका लगना था। इसके लिए रजिस्ट्रेशन भी शुरू कर दिए थे। स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां भी कर ली थी। मगर कोरोना की वैक्सीन जनपद में नहीं आई है। युवाओं का टीकाकरण कब से कराया जा सकेगा, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग वैक्सीन आने की बात कह रहा है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि युवाओं के एक मई से जनपद में टीका नहीं लगाया जा सकेगा। क्योंकि वैक्सीन अभी आई नहीं। युवाओं को टीका लगाने के लिए पहले जिस्ट्रेशन कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed