फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   NO salary, no evaluation

मानदेय नही तो मूल्यांकन कार्य भी नहीं

Fri, 03 Apr 2015 11:04 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Fri, 03 Apr 2015 11:04 PM IST
विज्ञापन
वित्तविहीन शिक्षकों ने अभी तक मूल्यांकन कार्य शुरू नहीं किया है। गुरुवार को उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ वित्तविहीन गुट ने प्रदेश आह्वान पर बहिष्कार जारी रखा। अन्य शिक्षक गुटों ने मूल्यांकन कार्य किया। डीआईओएस ने केंद्रों का दौरा किया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ वित्तविहीन गुट का मानदेय न दिए जाने के विरोध में मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार किया जा रहा है। मंडलाध्यक्ष उमेश यादव ने कहा कि सपा सरकार शासनादेश जारी करने के बाद वित्तविहीन शिक्षकों के मानदेय के लिए धन आंवटित नहीं किया। ऐसे में शिक्षकों में आक्रोश है। उन्होंने ऐलान किया जब तक सरकार मांग नहीं मानेगी तब तक शिक्षक धरने पर बैठे रहेेंगे। शिक्षकों ने धरना स्थल पर नारेबाजी भी की। धरना प्रदर्शन के दौरान जयप्रकाश सारस्वत, अशोक कुमार शुक्ला, अशोक पाराशर, उमेश यादव, सुरेशचंद्र, हरजीत सिंह, शरदवीर यादव, जितेंद्र, रवीश कुमार, राकेश यादव,  पांडेय गुट के जिलाध्यक्ष देवेंद्र शर्मा,  अनिल कश्यप, जितेंद्र गर्ग, सुरेश बाबू, ऋषभ, मनोज कुमार, गोपाल, तेज सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन



गुरुजी पास कर देना, बहुत गरीब घर का हूं
बोर्ड परीक्षाओं में उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कर रहे शिक्षक छात्र छात्राओं के कमेंट पड़कर लोटपोट हो रहे हैं। एमजी गर्ल्स इंटर कॉलेज में एक शिक्षक मूल्यांकन कर रहे थे तो कॉपी में लिखा हुआ था कि गुरुजी पास कर देना, मै बहुत गरीब घर का हूं। वहीं दूसरी कॉपी में 500 रुपये का नोट मिला। लिखा हुआ था कि अभी तो बस नोट, फिर दुआ भी दूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो -
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed