फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   No robbery in the name of Swakar

स्वकर के नाम पर नहीं होने देंगे लूट

Sat, 03 Sep 2016 02:32 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Sat, 03 Sep 2016 02:32 AM IST
विज्ञापन
No robbery in the name of Swakar
शासन की रोक के बावजूद स्वकर के नाम नगर निगम द्वारा जनता से की जा रही वसूली के विरोध में गांधी पार्क में चल रहा सत्याग्रह आंदोलन आठवें दिन भी जारी रहा। - फोटो : Amar Ujala
सत्याग्रह को नगर विधायक ने दिया समर्थन
विज्ञापन

विधायक ने विधानसभा में उठाया था मुद्दा
शासन की रोक के बावजूद स्वकर के नाम नगर निगम द्वारा जनता से की जा रही वसूली के विरोध में गांधी पार्क में चल रहा सत्याग्रह आंदोलन आठवें दिन भी जारी रहा। नगर विधायक सहित सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, व्यापारियों ने आंदोलन का समर्थन किया। विधायक मनीष असीजा ने सबसे पहले मामले को विधानसभा में उठाया था।
धरना स्थल पर पहुंचे नगर विधायक मनीष असीजा ने कहा कि नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारी जनता को लूट रहे हैं। ये सभी रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार में पूरी तरह लिप्त हैं। ऐसे अधिकारी, कर्मचारियों के खिलाफ हम सभी को मिलकर लड़ना होगा, तभी जनता से वसूली को रोका जा सकेगा। उन्होंने आमजन से अपील की है कि नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारियों को किसी हाल में वसूली न करने दे। लोक नागरिक कल्याण समिति के सचिव सतेंद्र जैन सौली ने कहा कि जनता के उत्पीड़न को रोकने के लिए अधिक से अधिक लोग आगे आएं। नगर निगम द्वारा जब तक शासन के आदेशों का पालन नहीं किया जाता, जनता से वसूली करने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती, शहर में सड़क, पानी, जलभराव व गंदगी की समस्या का समाधान नहीं होता, तब तक यह आंदोलन चलता रहेगा। एससी शर्मा, रामदास कुशवाहा, आनंद पाल तोमर, सुरेंद्र उपाध्याय, प्रतिभा उपाध्याय, अजय दुबे, दीपक सिंह, अमित गर्ग, जगदीश सारस्वत, पुनीत अग्रवाल आदि रहे।
विज्ञापन


सत्याग्रहियों के हौंसले बुलंद
स्वकर का विरोध पूरे शहर में हो रहा है। गांधी पार्क में शुरू किए गए सत्याग्रह को सभी राजनीतिक दलों, व्यापार मंडल और कई सामाजिक संगठनों का समर्थन लगातार मिल रहा है। सत्याग्रह स्थल पर आने वाले लोगों का कहना है कि यह लड़ाई किसी एक की नहीं और न ही जातिगत और दलगत है। शहर हित की बात को किसी संगठन ने उठाया तो उसका एकजुट होकर सभी साथ देंगे। संगठनों के इस तरह के आश्वासनों से सत्याग्रहियों को हौंसला मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed