फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   No home should exfoliate without connections

बिना कनेक्शन कोई घर नहीं छूटना चाहिए

Sat, 24 Sep 2016 11:52 PM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Sat, 24 Sep 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
No home should exfoliate without connections
बिना कनेक्शन कोई घर नहीं छूटना चाहिए - फोटो : Amar Ujala
लखनऊ से आए चीफ इंजीनियर ने कैंप का किया निरीक्षण, कनेक्शन लेने को ग्रामीणों को किया प्रेरित
विज्ञापन


लखनऊ से आए चीफ इंजीनियर एके श्रीवास्तव ने शनिवार को विद्युत विभाग द्वारा कनेक्शन लेने को गांवों में लगाए गए कैंपों का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि कनेक्शन कराने में ग्राम प्रधानों का सहयोग लें। कैंप लगाने के एक सप्ताह में कनेक्शन न कराने पर सख्त कार्रवाई की जाए।

शासन द्वारा जनपद को 30 हजार नए कनेक्शन कराने का लक्ष्य दिया गया है। इसकी शासन स्तर से मानीटरिंग की जा रही है। शासन की मंशा के अनुसार एक अक्टूबर से ग्रामीण क्षेत्रों में 16 घंटे आपूर्ति की जानी है, इसके लिए गांवों में शत-प्रतिशत कनेक्शन कराए जाने हैं। कैंपों की मानीटरिंग के लिए शुक्रवार को लखनऊ से आए चीफ इंजीनियर एके श्रीवास्तव ने गांव नगला खंगर, नसीरपुर, रिजावली, नगला भामई में कैंपों का निरीक्षण किया। गांवों में हुए कनेक्शनों की जानकारी जुटाई। उन्होंने कहा कि सभी गांवों में शत-प्रतिशत कनेक्शन कराने में ग्राम प्रधानों का सहयोग लें। कैंप लगाने के बाद भी ग्रामीण कनेक्शन नहीं लेते हैं तो एक सप्ताह के उपरांत कार्रवाई शुरू कर दी जाए। बिना कनेक्शन के कोई घर नहीं मिलना चाहिए। गांवों के निरीक्षण के उपरांत उन्होंने राजस्व वसूली की समीक्षा की, जिसमें लक्ष्य के सापेक्ष हर हाल में वसूली के निर्देश दिए। निरीक्षण में अधीक्षण अभियंता वाईपी सिंह, एक्सईएन आरबी राय, एक्सईएन मीटर शंकरलाल अग्निहोत्री शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed