फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   No dog bite injections in hospital, patients wandering

अस्पताल में कुत्ता काटे के इंजेक्शन नहीं, भटक रहे मरीज

Tue, 02 Feb 2021 11:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
No dog bite injections in hospital, patients wandering
फरोजाबाद। पिछले एक सप्ताह से जिला अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन न होने के कारण मरीजों और तीमारदारों को परेशान होना पड़ रहा है। मरीज मेडिकल स्टोर से इंजेक्शन खरीदकर प्राइवेट डॉक्टर से लगवा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के अनुसार प्रतिदिन करीब 70-80 मरीज एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवाने आते हैं।
विज्ञापन

बेटा को मोहल्ला में ही कुत्ते ने हमलाकर काट लिया था। पिछले एक सप्ताह से हर रोज अस्पताल आ रहे हैं लेकिन अभी तक एक भी इंजेक्शन नहीं लगा है। इंजेक्शन कब तक आएंगे इसके बारे में भी कोई जानकारी नहीं मिल पा रही। -कृष्णादेवी, निवासी रैपुरा।
विज्ञापन

पहला इंजेक्शन 19 को और दूसरा 22 जनवरी को लगा था। तीसरा इंजेक्शन 26 जनवरी को लगना था लेकिन अभी तक नहीं लग सका है। कोई जानकारी भी नहीं दे रहा है कि इंजेक्शन कब तक आ जाएंगे। जमील अहमद, निवासी ताड़ो वाली बगिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता को इंजेक्शन लगवाने के लिए पिछले पांच दिनों से अस्पताल आ रहे हैं। विभाग पर कोई नहीं मिला। पूछताछ की गई तो पता चला कि इंजेक्शन नहीं है। सोमवार को भी अस्पताल आए थे। लेकिन अभी तक इंजेक्शन नहीं लग सका है। -संजय कुमार, निवासी प्रतापपुर।
पत्नी को कुत्ते ने काट लिया था, इंजेक्शन लगवाने के लिए शनिवार को भी अस्पताल आए थे। लेकिन इंजेक्शन नहीं लग सका। तीन लोगों ने मिलकर बाजार से एक इंजेक्शन लिया है। -सत्येंद्र कुमार, निवासी तिवारी गढ़ी।

एंटी रैबीज के इंजेक्शन छह दिन पूर्व खत्म हो गए थे। इंजेक्शन आते ही मरीजों को लगवाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। शीघ्र इंजेक्शन उपलब्ध कराने के लिए शासन को सूचित किया गया है। डॉ. आरके पांडेय, सीएमएस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed