फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   No Accident Day : program ended on paper

नो एक्सीडेंट डे: कागजों में सिमट गया कार्यक्रम

Wed, 01 Jul 2015 11:39 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Wed, 01 Jul 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
No Accident Day :  program ended on paper
हादसों की नगरी सुहागनगरी में नो एक्सीडेंट डे कागजों में सिमटकर रह गया। इसको लेकर न तो  यातायात पुलिस सजग नजर आई और लोगों को जागरूक करने के लिए चौराहों के साथ  सार्वजनिक स्थानों पर बैनर पोस्टर लगाए गए।  
विज्ञापन

हादसों  को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा समय-समय पर पहल की जाती है। हालांकि नो एक्सीडेंट डे पर पुलिस प्रशासन वाहन चालकों के साथ आम आदमी को  जागरूक करना भूल गया। न तो चौराहों पर पुलिस नजर आई और न ही लोगों को जागरूक करने के लिए कोई कार्यक्रम आयोजित किए गए। जुलाई माह की एक तारीख को नो एक्सीडेंट डे के रूप में मनाया जाता हो, लेकिन इसको लेकर  पुलिस प्रशासनिक गलियारे में किसी तरह की चहलकदमी दिखाई नहीं दी। नगर के  प्रमुख सुभाष तिराहा, नगला बरी, जाटवपुरी, आसफाबाद, गांधी पार्क, कोटला  चुंगी और जलेसर रोड चौराहों पर पुलिस तो नजर आई लेकिन लोगों को जागरूक करने के नाम पर कुछ नहीं हुआ।पुलिस की उपस्थिति के बाद भी लोग यातायात नियमों का पालन नहीं कर रहे थे। कोई मोबाइल फोन पर बात करते हुए वाहन दौड़ा रहा था, तो कई ओवरलोड वाहन पुलिस की नजरों से गुजर गए। इन वाहन चालकों को जागरुक करने के साथ  उनके खिलाफ कार्रवाई करने की सुध भी संबंधित विभाग के अधिकारियों ने नहीं  ली।
विज्ञापन


परिवहन विभाग ने लगाया नेत्र शिविर
परिवहन विभाग द्वारा जिला  मुख्यालय पर नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 125 वाहन चालकों की आंख का परीक्षण किया गया। इनमें से सौ लोगों की आंख की रोशनी सही पाई गई, जबकि  25 लोगों की आंखों की रोशनी कम थी। ऐसे चालकों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


96 वाहनों चालकों के चालान
एआरटीओ परिवर्तन  राम सिंह यादव का कहना है कि बिना हेलमेट के वाहन चलाने पर 70,  बिना सीट बेल्ट बांधकर वाहन चालाने वाले 12, ओवर लोडिंग के 12 और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन पर बात करते हुए दो लोगों के चालान किए गए।

तीन वर्ष में हुए हादसे वर्ष बार
वर्ष        हादसे        मौत        घायल
2013        262        265        279
2014        348        355        322
2015        170        175        165
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed