{"_id":"2be9ed28ffce6e6571b7e96860770682","slug":"nhai-order-to-neutralize-toll-continues-recovery-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएचएआई का आदेश भी बेअसर, जारी है टोल वसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएचएआई का आदेश भी बेअसर, जारी है टोल वसूली
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Tue, 25 Aug 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
आगरा/टूंडला। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के आदेश के बावजूद मुहम्मदाबाद (टूंडला) के पास हाईवे पर टोल प्लाजा पर आगरा, फीरोजाबाद और एटा की गाड़ियों से अवैध वसूली जारी है। ठेकेदार ने बूथों पर निशुल्क आवागमन से संबंधित सूचना बोर्ड भी नहीं लगाए हैं। इससे वाहन चालकों को नए आदेश की जानकारी नहीं हो पा रही है। हालांकि टोल प्लाजा पर मौजूद अधिकारियों का कहना है कि इन तीनों जिलों की गाड़ियों से वसूली नहीं हो रही।
बता दें, बढ़ते जनाक्रोश और परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी तक अवैध वसूली का मामला पहुंचने के बाद एनएचएआई अधिकारियों ने टोल प्लाजा को फिर से फीरोजाबाद की ओर शिफ्ट करने का फैसला लिया। साथ ही टोला प्लाजा की शिफ्टिंग तक यूपी 80 (आगरा), यूपी 82 (एटा) और यूपी 83 (फीरोजाबाद) नंबर की कार और जीप से टोल टैक्स वसूली पर रोक लगा दी थी। इसके बावजूद मंगलवार को इन तीनों जिलों की गाड़ियों से जबरन टोल टैक्स की वसूली की गई। जाम की समस्या रही सो अलग। वाहन चालकों के विरोध पर वहां तैनात बाउंसरों ने उन्हें धमकाया। स्थानीय लोगों में भी भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि एनएचएआई जल्द ही अपने फैसले पर अमल नहीं करता है तो टोल प्लाजा पर आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।
इनसेट
सपाइयों ने दी आंदोलन की चेतावनी
टोल प्लाजा के विरोध में समाजवादी पार्टी के अधिवक्ता सभा आगरा के जिलाध्यक्ष उमेशचंद्र एडवोकेट के नेतृत्व में मंगलवार को एक प्रतिनिधिमंडल एनएचएआई के परियोजना निदेशक एसबी सिंह से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने टोल प्लाजा को अविलंब हटाने की मांग की। चेतावनी दी कि यदि टोल प्लाजा शिफ्ट नहीं किया गया तो बुधवार दोपहर से आंदोलन शुरू करेंगे। प्रतिनिधिमंडल में उदयवीर यादव, आरिफ उस्मानी, सद्दाम उस्मानी, श्याम किशोर, आरके वर्मा, विकास शर्मा, जगवीर, डा. केपी सिंह आदि थे।
विज्ञापन
वर्जन
विधान सभा में उठाएंगे
एनएचएआई अधिकारियों के आश्वासन के बाद भी यदि वसूली बंद नहीं की गई तो विधानसभा में यह मुद्दा उठाया जाएगा। अधिकारियों के आश्वासन से वह सोमवार को इस मुद्दे को नहीं उठाए। अब इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
- डा. धर्मपाल सिंह, विधायक, एत्मादपुर
वसूली पर करें शिकायत
टोल प्लाजा पर आगरा, एटा व फीरोजाबाद के छोटे वाहनों से टैक्स नहीं लिया जा रहा है। अगर कोई टोलकर्मी टैक्स की मांग करता है तो न दें, उसकी तत्काल शिकायत करें।
- शेषनाथ, मैनेजर टोल प्लाजा