फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   NHAI engineer detained for five hours

Firozabad News: एनएचएआई इंजीनियर को पांच घंटे रोके रखा

Mon, 04 May 2026 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 04 May 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
NHAI engineer detained for five hours
आरौंज कट के पास मुआवजे की मांग को लेकर धरने पर बैठे किसान। स्रोत संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शिकोहाबाद। किसानों की भूमि अधिग्रहण के बाद मुआवजे को लेकर चल रहा विवाद अब उग्र होता जा रहा है। भारतीय किसान यूनियन (भानु) के समर्थन में आए किसानों ने सोमवार को आरौंज कट के पास अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया और निर्माण कार्य रुकवा दिया। हालात इतने तनावपूर्ण हो गए कि गुस्साए किसानों ने एनएचएआई के इंजीनियर को करीब पांच घंटे तक धरना-स्थल पर ही रोके रखा।
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा फ्लाईओवर निर्माण के दौरान किसानों की जमीन अधिग्रहित की गई, लेकिन कई किसानों का आरोप है कि उनकी पांच मीटर से अधिक भूमि लेने के बावजूद उन्हें पूरा मुआवजा नहीं दिया गया। इसी को लेकर पिछले कई दिनों से किसानों और प्रशासन के बीच तनातनी बनी हुई है। सोमवार को भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के समर्थन के बाद आंदोलन ने जोर पकड़ लिया।
विज्ञापन

किसान धरने पर बैठ गए और निर्माण कार्य बंद करा दिया। सूचना पर राजस्व विभाग के लेखपाल शिवांश मोहन मिश्रा और एनएचएआई के इंजीनियर यथार्थ गुप्ता टीम के साथ मौके पर पहुंचे। किसानों को नक्शा दिखाकर समझाने की कोशिश की गई, लेकिन सर्वेयर मेहताब के मौके पर न पहुंचने से बातचीत बेनतीजा रही। इससे आक्रोशित किसानों ने दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक इंजीनियर को धरना-स्थल से नहीं जाने दिया और एनएचएआई के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। साथ ही सर्वेयर पर पक्षपात के आरोप भी लगाए। स्थिति बिगड़ती देख एसडीएम डॉ. गजेंद्रपाल सिंह ने हस्तक्षेप किया और मंगलवार को जमीन की पैमाइश कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद ही किसानों ने इंजीनियर को जाने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरने में सीपी सिंह (राष्ट्रीय अध्यक्ष, विधि प्रकोष्ठ), ओमवीर सिंह एडवोकेट (प्रदेश अध्यक्ष, ओबीसी मोर्चा), इंजीनियर अनिल यादव, डॉ. राज कुमार, सुनील प्रधान, धर्मेंद्र सिंह, मुल्तान सिंह, रविंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह और वीरेंद्र सिंह समेत कई किसान नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed