फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   NGT hearing officers beating a jor

एनजीटी में सुनवाई ने बढ़ाईं अफसरों की धड़कन

Sun, 08 Nov 2015 07:42 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sun, 08 Nov 2015 07:42 PM IST
विज्ञापन
सुहागनगरी में प्रदूषण, क्षमता विस्तार, गलत रूप से इकाईयों को स्वीकृति देने के संबंधित सेफ संस्था द्वारा एनजीटी में दायर याचिका के मामले में 19  नवंबर को सुनवाई होनी है। मामले में सुनवाई की तिथि नजदीक आते ही अफसरों की धड़कन तेज हो गई हैं। वहीं उद्यमियों में भी बेचैनी है।
विज्ञापन


सुहाग नगरी के कांच उद्योग को लेकर पर्यावरण एवं वन मंत्रालय, संसदीय कमेटी,  एनजीटी में लगातार शिकायतें हो रही है। सेफ संस्था द्वारा हाल ही में एनजीटी में शिकायत की गई थी कि फीरोजाबाद में 89 इकाईयां प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड  की अनुमति के बिना चल रही हैं। वहीं कई इकाईयों द्वारा बिना अनुमति के क्षमता विस्तार कर लिया गया है। प्रदूषण और उद्योग विभाग में तैनात अफसरों  द्वारा कई इकाईयों को गलत रूप से स्वीकृति दे दी गई है।
विज्ञापन


 इस प्रकार कुल 143  इकाईयों के मामले में शिकायत की गई। मामले में अक्तूबर में एनजीटी में  सुनवाई होनी थी, लेकिन कई विभागों द्वारा जवाब दाखिल न करने के कारण मामले पर निर्णय नहीं हो सका था। एनजीटी द्वारा निर्देश दिए गए थे कि सभी जल्द अपने-अपने जवाब दाखिल करें। 19 नवंबर को मामले में सुनवाई की जाएगी। एनजीटी  के निर्देश पर उद्योग विभाग द्वारा पूर्व में ही जवाब दाखिल कर दिया गया  था। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अफसरों ने शुक्रवार को अपना जवाब दाखिल कर  दिया है। 19 नवंबर को होने वाली सुनवाई को लेकर अफसरों के साथ उद्यमियों की नींद उड़ी है। उद्यमियों को चिंता सता रही है कि एनजीटी द्वारा कहीं  कांच इकाईयों के खिलाफ कोई सख्त आदेश जारी न कर दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed