{"_id":"5f1f0de78ebc3e63865e366d","slug":"ngt-firozabad-news-agr4523360105","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनजीटी ने नगर निगम से मांगी सूखा और गीला कचरा निस्तारण की कार्य योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनजीटी ने नगर निगम से मांगी सूखा और गीला कचरा निस्तारण की कार्य योजना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। एनजीटी ने नगर निगम से कूड़ा-कचरा निस्तारण एवं जिला पर्यावरण समिति में शामिल विभागों से जल और वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए कार्यों व कार्य योजना का विवरण प्रस्तुत करने को कहा है। नगर निगम से सूखा व गीला कचरा निस्तारण के लिए बनाई की कार्ययोजना प्रस्तुत करने को कहा है। जैसे-जैसे औद्योगिक व अन्य गतिविधियां तेज हो रही हैं। वैसे ही राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) की ओर से जल एवं वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रयासों पर भी नजर रखी जा रही है।
गत दिनों एनजीटी की बैठक में निकाय क्षेत्रों से निकलने वाले बायो वेस्ट मेडिकल अपशिष्ट एवं टीटीजेड में शामिल नगर निगम फिरोजाबाद क्षेत्र में निकलने वाले सूखा व गीला कचरा निस्तारण पर भी चर्चा हुई। एनजीटी ने टीटीजेड एरिया में शामिल नगर निगम में कूड़ा-कचरा निस्तारण के लिए बनाई गई कार्य योजना की रिपोर्ट मांगी है। साथ ही जिला पर्यावरण समिति में शामिल परिवहन, जल निगम, कृषि एवं उद्यान, पीडब्ल्यूडी, उद्योग एवं विकास प्राधिकरण द्वारा वायु व जल प्रदूषण नियंत्रण की जा रही कार्रवाई की मासिक रिपोर्ट एनजीटी की साइट पर अपलोड करने के निर्देश जारी किए हैं।