फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   NGT filed a dozen units Ptravlian

एनजीटी में एक दर्जन इकाइयों की पत्रावलियां दाखिल 

Mon, 02 May 2016 11:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Mon, 02 May 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
NGT filed a dozen units Ptravlian
प्रदूषण
 उद्योग विभाग ने एक दर्जन इकाइयों की पत्रावलियां एनजीटी में दाखिल कर दी हैं। वहीं चार इकाइयों की पत्रावलियां न मिलने पर शपथ पत्र दाखिल किए गए हैं। चार मई को एनजीटी में पुन: होने वाली सुनवाई को लेकर अफसरों और उद्यमियों में बेचैनी है। 
विज्ञापन

सुहागनगरी के कांच उद्योग के खिलाफ नई दिल्ली की सेफ संस्था शिकायतें की जा रही हैं। सेफ संस्था द्वारा प्रदूषण बोर्ड की अनुमति के बिना इकाइयों का संचालन होने, क्षमता विस्तार, उद्योग विभाग द्वारा इकाइयों को गलत रूप से संचालन की अनुमति देने सहित 143 इकाइयों के मामले शिकायत दर्ज की गई थी। मामले में एनजीटी ने सभी विभागों से जवाब दाखिल करने को कहा था। एनजीटी के निर्देश के बावजूद उद्योग विभाग ने सभी इकाइयों का कोल कैपेसिटी से संबंधित डाटा दाखिल नहीं किया था। गत माह सुनवाई के दौरान विपक्ष के वकील ने आरोप लगाया कि उद्योग विभाग द्वारा सभी कोल कैपेसिटी का डाटा नहीं दिया गया। इधर, नीरी की फाइनल रिपोर्ट का अध्ययन के लिए भी समय चाहिए था। अत: एनजीटी ने उद्योग विभाग को निर्देश दिए कि जल्द शेष इकाइयों की पत्रावलियां दाखिल करें। वहीं जिन इकाइयों की पत्रावलियां नहीं है, उनका दाखिल शपथ पत्र दाखिल करें। उद्योग विभाग ने एक दर्जन इकाइयों की पत्रावलियां एनजीटी में दाखिल कर दी हैं। वहीं चार इकाइयों के शपथ पत्र दाखिल किए हैं। तत्कालीन उपायुक्त उद्योग सुधीर कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि एनजीटी के निर्देश पर शेष इकाइयों की कोल कैपेसिटी से संबंधित पत्रावलियां दाखिल कर दी गई हैं। अब चार मई को एनजीटी में पुन: सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed