फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Newly married woman hanged herself to death, husband also attempted suicide

Firozabad News: नवविवाहिता ने फंदे से लटककर दी जान, पति ने भी किया सुसाइड का प्रयास

Tue, 07 Apr 2026 11:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 07 Apr 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Newly married woman hanged herself to death, husband also attempted suicide
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
फिरोजाबाद। थाना लाइनपार क्षेत्र के छारबाग मोहल्ले में सोमवार रात पति-पत्नी के बीच खाने की बात पर हुई कहासुनी हो गई। इसके बाद नवविवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी की मौत के बाद पति ने भी जान देने की कोशिश की, जिसे पड़ोसियों ने समय रहते बचा लिया। हालांकि, वह विलाप करते हुए घर से कहीं लापता हो गया है, जिसका अभी तक कोई सुराग नहीं मिल सका है।
विज्ञापन


एटा के जैंथरा निवासी सुभाष ने अपनी पुत्री अंशिका (30) का विवाह दो माह पूर्व छारबाग निवासी अर्जुन के साथ किया था। अर्जुन मजदूरी कर परिवार चलाता था। सोमवार रात वह बाजार से बर्गर और फिंगर चिप्स लेकर घर लौटा था। खाने को लेकर ही दोनों के बीच विवाद शुरू हुआ, जो इतना बढ़ा कि अंशिका गुस्से में मकान की दूसरी मंजिल पर स्थित टीनशेड के कमरे में चली गई और अंदर से कुंडी लगाकर दुपट्टे का फंदा बना लिया। काफी देर तक कमरे से कोई हलचल न होने पर सास कंचन देवी ने ऊपर जाकर आवाज लगाई। कोई जवाब न मिलने पर जब धक्का देकर दरवाजा खोला गया, तो अंशिका का शव फंदे से लटका देख चीख निकल गई। शोर सुनकर अर्जुन और पड़ोसी मौके पर पहुंचे और शव को उतारकर ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने अंशिका को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन




अंशिका की मौत की पुष्टि होने के बाद बदहवास अर्जुन घर लौटा और खुद को कमरे में बंद कर आत्महत्या का प्रयास किया। गनीमत रही कि पड़ोसियों ने उसे देख लिया और सकुशल बचा लिया। कुछ ही देर बाद वह रोता-बिलखते हुए घर से कहीं चला गया। पुलिस और परिजन उसकी तलाश कर रहे हैं, लेकिन फिलहाल उसका सुराग नहीं मिला है। घटना की सूचना मिलते ही इलाका पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। थानाध्यक्ष लाइनपार रमित कुमार आर्य ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक कलह के कारण आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद तथ्यों के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed