फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   new wine policy

बिक्री में वृद्धि पर ही शराब लाइसेंस होगा रिन्यू

Wed, 15 Jan 2020 11:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
new wine policy
फिरोजाबाद। गत वित्तीय वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष बीस प्रतिशत ज्यादा राजस्व (प्रतिफल शुल्क) देने वाले विदेशी शराब मॉडल बीयर शॉप अनुज्ञापियों के लाइसेंस ही रिन्यू किए जाएंगे। वहीं निर्धारित कोटा से ज्यादा का उठान करने वाले देशी शराब ठेकेदारों को अनुज्ञापन का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

शासन स्तर पर नई शराब नीति व शराब बिक्री को लेकर मंथन नियमों का निर्धारण किया जा रहा है। इसी क्रम में शासन द्वारा हाल ही में जारी निर्देशों के तहत वित्तीय वर्ष 2018-19 के सापेक्ष वर्ष 2019-20 में विदेशी शराब की बिक्री अथवा प्रतिफल शुल्क में 20 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी करने वाले शराब ठेकेदारों के लाइसेंस रिन्यू किए जाएंगे। यह नियम मॉडल बीयर शॉप पर लागू होगा।
विज्ञापन

वहीं देशी शराब बिक्री में दो प्रतिशत की बढ़ोत्तरी अथवा उठान करने वाले ठेकेदारों को ही दोबारा शराब की दुकान चलाने का मौका मिलेगा। नए नियमों के तहत जिला आबकारी विभाग द्वारा हाल में कराए गए सर्वे अनुसार विदेशी शराब की 111 तीन मॉडल बीयर शॉप एवं देशी शराब के 247 ठेकेदार अगले वर्ष शराब की दुकान चलाने वाले अनुज्ञापी बदले हुए नियम के दायरे में हैं। जिला आबकारी अधिकारी राजेश चौधरी के अनुसार दुकानों पर शराब बिक्री के आंकलन की प्रक्रिया फरवरी तक पूरी कराई जाएगी। बिक्री में सुधार होने पर पुन:रक्षण की सूची में शराब संशोधन हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed