फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   New team of Bharat Vikas Parishad took oath at the installation ceremony

Firozabad News: अधिष्ठापन समारोह में भारत विकास परिषद की नई टीम ने ली शपथ

Sun, 30 Apr 2023 11:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 30 Apr 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
New team of Bharat Vikas Parishad took oath at the installation ceremony
अधिष्ठापन समारोह में भारत विकास परिषद की नई टीम ने ली शपथ
विज्ञापन

समाजसेवा में अग्रणी है भारत विकास परिषद - केशवदत्त

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। भारत विकास परिषद मुख्य शाखा का 41वां अधिष्ठान एवं दायित्व ग्रहण समारोह का आयोजन फिरोजाबाद क्लब में किया गया। इसमें देशभक्ति गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई। नवीन पदाधिकारियों को सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक मनीष असीजा ने किया। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय चेयरमैन केशवदत्त गुप्ता ने बताया कि भारत विकास संस्कृति को सहजने का कार्य कर रहा है। यह संगठन समाजसेवा में सबसे अग्रणी है। विशिष्ट अतिथि मयंक भटनागर ने कहा कि भारत विकास परिषद बच्चों को संस्कारित करने वाले कार्यक्रम आयोजित करती है। जो सराहनीय कार्य है। समारोह में 2023-24 के अध्यक्ष उमेश शर्मा, सचिव पराग शर्मा, कोषाध्यक्ष अशोक माहेश्वरी के साथ कार्यकारिणी एवं नवीन सदस्यों को ब्रज प्रांत अध्यक्ष राहुल गर्ग द्वारा शपथ दिलाई गई। समाजसेवा के लिए परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष हरीश जिंदल, अमित जैन, दिनेशचंद्र अग्रवाल, अरुण जैन ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

स्वागत उद्बोधन संजीव जैन ने किया। इस दौरान आनंद मित्तल, सुधीर जैन, अजय बंसल, अनूपचंद्र जैन, जेपी शर्मा, प्रभात नगीना, नाहर सिंह, राजकुमार, दीपक अग्रवाल, सचिन मित्तल, प्रदीप जैन, संजय अग्रवाल, नितिन गर्ग, अमित जैन, दीपक गुप्ता, श्रवण बंसल, संजीव जैन, नितिन बंसल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed