फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   New Amrit Bharat Express flagged off

UP: नई अमृत भारत एक्सप्रेस को दिखाई हर झंडी...टूंडला स्टेशन पर भी होगा ठहराव, यहां से गुजरेगी

Fri, 03 Oct 2025 10:51 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: अरुन पाराशर Updated Fri, 03 Oct 2025 10:51 PM IST
सार

रेल यात्रियों की सुविधा के लिए नई अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई गई है। दिवाली, छठ जैसे आने वाले त्योहारों पर यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
New Amrit Bharat Express flagged off
अमृत भारत ट्रेन - फोटो : एएनआई

विस्तार

रेलवे बोर्ड रेलयात्रियों की सुविधाओं को सुगम व सरल बनाने के लिए नई व विशेष ट्रेनें चला रहा है। शुक्रवार को रेलवे ने नई अमृत भारत एक्सप्रेस को मदार जंक्शन से हरी झंडी दिखाई। यह ट्रेन शनिवार सुबह टूंडला स्टेशन पहुंचेगी।
विज्ञापन


राजस्थान के मदार जंक्शन से दरभंगा जंक्शन के बीच चलने वाली नई अमृत भारत एक्सप्रेस को तीन अक्तूबर की रात्रि 9:25 बजे मदार जंक्शन से चलाया गया है। यह ट्रेन किशनगढ़, जयपुर जंक्शन, गांधीनगर, बांदीकुई जंक्शन, मंडावर महबा रोड, भरतपुर, आगरा के ईदगाह होकर शनिवार सुबह 4:50 बजे टूंडला जंक्शन पहुंचेगी।
विज्ञापन


वहीं, पांच मिनट के ठहराव के बाद इटावा, फफूंद, कानपुर सेंट्रल, उन्नाव जंक्शन, ऐशबाग, बादशाहनगर, गोमतीनगर, बाराबंकी जंक्शन, गोंडा, मनकापुर, बस्ती, गोरखपुर, कप्तानगंज, सिसवा बाजार, बगहा, नरकटियागंज, सिकटा, रक्सौल, बैरगनिया, सीतामढ़ी, जनकपुर रोड, कमतौल होकर रविवार रात्रि 12:45 बजे दरभंगा पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, डाउन में यह ट्रेन पांच अक्तूबर को सुबह 4:15 बजे दरभंगा से चलेगी, जो इसी क्रम में होते हुए अगले दिन रात्रि दो बजे टूंडला जंक्शन पहुंचेगी। पांच मिनट के ठहराव के बाद मदार जंक्शन के लिए रवाना हो जाएगी। इस नई ट्रेन के चलने से टूंडला से बिहार जाने वाले यात्रियों को खासा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed