फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Neither SP, BJP, BSP will form government

भाजपा न सपा की, सरकार तो बनेगी बसपा की

Wed, 28 Dec 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद Updated Wed, 28 Dec 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
Neither SP, BJP, BSP will form government
बसपा का भाईचारा सम्मेलन आयोजित करने से पूर्व रैली निकाली गई।

विज्ञापन
पीडी जैन कालेज में बुधवार को बहुजन समाज पार्टी का जिलास्तरीय भाईचारा सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें मायावती को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान सम्मेलन में बसपा कार्यकर्ता जुलूस के रूप में पहुंचे। सर्विस रोड पर जाम की स्थिति बनी रही।
मुख्य अतिथि आगरा, अलीगढ़ मंडल के जोन कोआर्डिनेटर हेमंत प्रताप सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव की जल्द घोषणा होने वाली है। भाजपा, कांग्र्रेस, सपा नेता लुभावने वायदे लेकर आपके बीच आएंगे। हमें उनके झांसे में नहीं आना चाहिए।  
विज्ञापन

मुख्य जोन कोआर्डिनेटर आगरा मंडल आजाद सिंह कहा कि सर्वसमाज के लोग मायावती को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं। इस बार फिर बसपा की सरकार बनेगी। टूंडला विधायक राकेश बाबू एडवोकेट ने कहा कि विस चुनाव में बसपा को पांचों सीटें जिताकर मायावती को पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनाने का कार्य करेंगे। खालिद नसीर ने कहा कि केंद्र में जहां झूठों की और प्रदेश में गुंडों की सरकार है। इस बार हमें माया की सरकार बना कर प्रदेश में कानून का राज कायम करना है। सिरसागंज विस प्रत्याशी योगेश प्रताप सिंह बघेल ने कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने पिछड़े वर्ग को बरगला कर सत्ता हासिल की। मोदी ने महंगाई कम करने, काला धन वापस लाने, गरीबों के खाते में 15-15 लाख जमा कराने का वायदा किया, उसमें आजतक कोई वायदा पूरा नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, जसराना विस प्रत्याशी शिवराज सिंह ने कहा कि बसपा सुप्रीमो ने पिछड़ों को हमेशा सम्मान दिया है। शिकोहाबाद विस प्रत्याशी शैलेंद्र यादव ने कहा कि बसपा 300 से अधिक सीटें जीतकर सत्ता में आएगी। प्रदेश में पूर्ण बहुमत से बसपा सरकार बनेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता विजयपाल सिंह कुशवाहा तथा संचालन जिलाध्यक्ष चौ. सालिग सिंह ने किया। कार्यक्रम में मुख्य जोन कोेआर्डिनेटर आगरा मंडल आजाद सिंह, मंडल जोन कोेआर्डिनेटर आगरा मंडल डा. ज्ञान सिंह, जनपद प्रभारी अनिल भाटिया, मुरारीलाल पेशकार, गोल्डी राठौर, टीटू प्रधान, कोमल सिंह कुशवाहा, बृजमोहन कश्यप, वीरी सिंह आनंद, डा. बारेलाल यादव, श्यौराज जीवन, वारिस अली, संजीव शर्मा, निर्दोष कुमार नंदा, लोकेश कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed