फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Neighbors beat up a couple and their son in Nagla Ramkishan

Firozabad News: नगला रामकिशन में पड़ोसियों ने दंपती और पुत्र को पीटा

Thu, 10 Jul 2025 12:43 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 10 Jul 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Neighbors beat up a couple and their son in Nagla Ramkishan
टूंडला। घर के बाहर दंपती की पड़ोसियों ने पिटाई कर दी। बचाने आए पुत्र और पड़ोसियों को भी पीटकर घायल कर दिया। पीड़िता ने आठ लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


लाइनपार के नगला रामकिशन निवासी चमन कुमारी रविवार रात पौने दस बजे घर के बाहर पति दिवाकर सिंह के साथ टहल रही थी। आरोप है कि गांव के चंद्र्रपाल सिंह फब्तियां कसने लगे। इस दौरान चंद्रपाल सिंह, रोहित सिंह, विशाल बाबू, हर्ष उर्फ हिमांशु, राहुल, आशीष निवासी नगला रति के अलावा दो अन्य लोगों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया।
विज्ञापन

हमले में दिवाकर का कंधा टूट गया। बचाने आए पुत्र हेमंत सिंह को भी पीटा। शोर सुनकर पड़ोस के मोहम्मद शहीद, विशंबर सिंह और नरेंद्र सिंह निवासी गालिब थाना पचोखरा पहुंचे। आरोपियों ने उन्हें भी पीटा। पीड़िता चमन कुमारी ने आठ लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी का कहना है कि पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed