फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Neighbor threatens to throw acid on wife

Firozabad News: पड़ोसी देता है पत्नी पर तेजाब फेंकने की धमकी

Tue, 25 Apr 2023 12:00 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 25 Apr 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Neighbor threatens to throw acid on wife
पड़ोसी देता है पत्नी पर तेजाब फेंकने की धमकी
विज्ञापन

पीड़ित ने आरोपी और उसके साले के खिलाफ केस दर्ज कराया
संवाद न्यूज एजेंसी
टूंडला। साहब पड़ोसी से मेरी पत्नी को बचा लो। वह मेरी पत्नी को अपनी पत्नी बनाने पर उतारू है। उस पर तेजाब फेंकने और उसे जान से मारने की धमकी देता है। पीड़ित युवक ने पुलिस से गुहार लगाते हुए पड़ोसी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना क्षेत्र के गांव नगला महादेव निवासी प्रेमपाल सिंह ने पुलिस को आपबीती बताते हुए कहा है कि उसका पड़ोसी लालसिंह की पत्नी पर बुरी नजर है। लाल सिंह पत्नी से कहता है कि उसकी पत्नी तो मर गई है, उसे वह अपनी पत्नी बनाकर रखेगा। नहीं मानेगी तो उस पर तेजाब डाल देगा।
विज्ञापन

प्रेमपाल ने कहा है कि रविवार सुबह सात बजे करीब लाल सिंह उसके घर में घुस आया। उसने अपने साले बलवीर उर्फ कलेक्टर को भी बुला लिया। दोनों ने पत्नी से गाली-गलौज की। शोर शराबा सुनकर गांव के लोग एकत्रित हो गए। जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। प्रेमपाल ने लाल सिंह व उसके साले बलवीर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार का कहना है कि मामले में तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed