फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Neighbor attacks family during dispute; 5 injured.

Firozabad News: विवाद में पड़ोसी ने परिवार पर किया हमला, 5 घायल

Mon, 20 Jul 2026 11:22 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 20 Jul 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Neighbor attacks family during dispute; 5 injured.
सांकेतिक 
फिरोजाबाद। थाना मटसेना क्षेत्र के गांव रानीपुरा में शनिवार शाम दीवार के पास पानी चलाने के विरोध में दबंगों ने एक परिवार पर लाठी-डंडों व लोहे की सरियों से हमला कर दिया। हमले में महिला सहित परिवार के 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

पीड़ित रामहरी का आरोप है कि पड़ोसी सुभाषचंद्र द्वारा दीवार के पास पानी चलाने का विरोध करने पर सुभाष, वीनेश, कालू और विशाल समेत अन्य लोग लाठी-सरिया लेकर घर में घुस आए और मारपीट की, जिससे वह स्वयं व पुत्र पुरुषोत्तम, उम्मेद, पुत्रवधू विमलेश और नाती अमन घायल हो गए।
विज्ञापन

सरिया लगने से पुरुषोत्तम सिर पर गंभीर चोट आने के कारण मौके पर ही बेहोश हो गया। ग्रामीणों के एकत्र होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। परिजनों ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर जांच और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed