फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Neighbor accused of shooting youth in Firozabad police searching for accused

Firozabad News: पड़ोसी पर युवक को गोली मारने का आरोप, दोनों में चल रही थी रंजिश; पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी

Wed, 25 Sep 2024 05:59 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 25 Sep 2024 05:59 PM IST
सार

सुहागनगरी में पड़ोसी पर युवक को गोली मारने का आरोप है। दोनों में पहले से रंजिश चल रही थी। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन
Neighbor accused of shooting youth in Firozabad police searching for accused
anuj crime - फोटो : iStock

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में बुधवार की सुबह युवक को गोली मारी गई। मौके पर पहुंची पुलिस मौका मुआयना करके घायल को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर भेजा। दूसरी तरफ घायल युवक ने इस मामले में पड़ोस के युवक को नामजद कर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


घटना फरिहा थाना क्षेत्र के नगला नोजर गांव की है। गांव निवासी विवेक कुमार (38) दोपहर करीब सवा तीन बजे ग्रामीणों के साथ पेड़ की छांव में बैठा था। आरोप है कि इसी समय पड़ोसी ओमवीर सिंह अपने साथी जग्गा और शमशाद के साथ पहुंच गया। वह ओमवीर को गालियां देने लगा। विरोध करने पर आरोपी हाथापाई करने लगे। इस दौरान मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने समझाकर मामले को मामला शांत करा दिया।
विज्ञापन


इसी रंजिश को लेकर बुधवार की सुबह 11 बजे के करीब विवेक कुमार को गोली मारी गई है। घटना के समय वह पिलख्तर से वापस लौट रहा था। गोली विवेक के कंधे के नीचे हाथ में लगी है। गोली चलने की आवाज सुनकर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। इस बीच आरोपी परिवार के सदस्यों के साथ गांव से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस घायल को ट्रामा सेंटर लाकर भर्ती कराई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार द्विवेदी ने बताया कि घायल युवक विवेक ने पड़ोस के युवक पर आरोप लगाया है। प्राथमिक जांच में सामने आया कि घायल और हमलावर के बीच कुछ दिनों से रंजिश चल रही थी। एक दिन पहले दोनों के बीच विवाद भी हुआ है। आरोपी की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed