{"_id":"68e9023eb2609665510018c8","slug":"negligence-in-alankar-project-order-to-issue-chargesheet-to-xen-firozabad-news-c-169-1-sagr1024-158183-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: अलंकार प्रोजेक्ट में लापरवाही, एक्सईएन को चार्जशीट देने का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: अलंकार प्रोजेक्ट में लापरवाही, एक्सईएन को चार्जशीट देने का आदेश
Fri, 10 Oct 2025 06:25 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 10 Oct 2025 06:25 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर सख्त हुए डीएम, बैठक में दिए कड़े निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। जिले के प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता, प्रोजेक्ट अलंकार की प्रगति की समीक्षा के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। डीएम ने कहा कि विद्यालयों के विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाही पर एक्सईएन को चार्ज शीट देने के आदेश दिए।
बैठक में अधिकारियों ने बताया कि प्रोजेक्ट अलंकार के तहत चयनित छह विद्यालयों में से चार विद्यालयों में अब तक बाउंड्रीवॉल का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। इस पर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी जाहिर की और आवास विकास विभाग के एक्सईएन को चार्जशीट देने की बात कही। उन्होंने चेतावनी दी कि कार्यों में किसी प्रकार का विलंब भविष्य में स्वीकार्य नहीं होगा।
बैठक के दौरान पांच राजकीय विद्यालयों में विद्युत कनेक्शन का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। डीएम ने कहा कि कोई भी विद्यार्थी ड्रॉपआउट न हो, और सभी की पढ़ाई लगातार चलती रहे। उन्होंने निर्देश दिए कि विद्यालयों में डिजिटल उपस्थिति अनिवार्य लागू हो। 80 विद्यालय चिन्हित किए गए थे, जिनमें से अभी तक केवल 17 विद्यालयों से ही विद्युत तार हटाए जा सके हैं। शेष 63 में कार्य लंबित है। जिलाधिकारी ने इसे सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मुद्दा मानते हुए इस माह के अंत तक हर हाल में कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। बैठक में डीआईओएस धीरेंद्र कुमार, बीएसए आशीष पांडे, समस्त खंड शिक्षा अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
आरटीई में एडमिशन लेने पर फीस तो नहीं ले रहे स्कूल, होगी जांच
आरटीई निशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा अधिकार अधिनियम के तहत निजी विद्यालयों में नामांकित बच्चों की नियमित उपस्थिति और स्कूल द्वारा कोई अतिरिक्त शुल्क तो नहीं वसूला जा रहा, इसकी भी सतत निगरानी की जाए।