फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   NCC cadets of hygiene message

एनसीसी कैडेट्स ने स्वच्छता का संदेश

Mon, 23 Nov 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Mon, 23 Nov 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
NCC cadets of hygiene message
एनसीसी दिवस पर स्वच्छता, कन्या भ्रूण हत्या और बेटी पढ़ाओ के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए एनसीसी कैडेट्स ने जनजागरण रैली निकाली।
विज्ञापन

नारायण इंटर कालेज एनसीसी लेफ्टिनेंट भानुप्रताप सिंह के नेतृत्व में रैली निकाली गई। प्र रैली में शामिल कैडेट्स ने हाथों में तख्तियां पर भ्रूण हत्या रोकने, बेटियों को पढ़ाने, पौधे लगाने के साथ ही स्वच्छता संबंधी संदेश लिखकर लोगों को अभियान से जोड़ने का प्रयास किया। रैली बस स्टेंड, तहसील तिराहा, पक्का तालाब, गोपाल डेयरी, बड़ा बाजार, स्टेट बैंक चौराहा, नारायण तिराहा होते हुए कालेज पर पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान लोगों को स्वच्छता के लाभ बताए। इस अवसर पर कालेज में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। यंग स्कालर्स एकेडमी के एनसीसी कैडेट्स ने मनोज इंदौलिया के निर्देशन में पालीवाल चौराहा से तहसील तिराहा तक सफाई अभियान चलाया। विद्यालय के प्रबंधक डा. एके आहूजा, निदेशक डा. संजीव आहूजा, निदेशिका ईशा आहूजा, प्रधानाचार्या पूजा कपूर ने कैडेट्स के कार्य की सराहना की। वहीं एके महाविद्यालय में एनसीसी स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि यूपी एनसीसी बटालियन के एडम अफसर लेफ्टिनेंट कर्नल रितु सूद रहे। अध्यक्षता प्राचार्य डा. आरके सिंह ने की।  रेलवे स्टेशन परिसर में स्वच्छ भारत अभियान चलाया गया। इस मौके पर एनसीसी अधिकारी डा. गिरिराज सिंह यादव, धीरज कुमार, सरवेंद्र कुमार व एनसीसी बटालियन का पीआई स्टाफ उपस्थित रहा।   

फोटो परिचय- नारायण इंटर कालेज के एनसीसी कैडेट्स जन-जागरण रैली निकालते हुए। फोटो संख्या पी-101,102
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed