फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   National Lok Adalat settled the 2155 litigations

राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटाए गए 2155 वाद

Sat, 10 Sep 2016 11:57 PM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Sat, 10 Sep 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
National Lok Adalat settled the 2155 litigations
राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटाए गए 2155 वाद - फोटो : Amar Ujala
राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटाए गए 2155 वाद
विज्ञापन

शनिवार को जिला न्यायालय प्रांगण में मासिक राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस दौरान 2155 वादों का निस्तारण किया गया।
राष्ट्रीय मासिक लोक अदालत का आयोजन जिला जज आरपी सिंह की अध्यक्षता में किया गया। जिला जज द्वारा 12 वादों का निस्तारण कर 25 लाख 20 हजार रुपये प्रतिकर के रुप में वसूले गए। राजेश कुमार अपर जिला जज द्वारा फौजदारी के एक वाद का निस्तारण किया गया। पीके जैन अपर जिला जज द्वारा पांच वादों का निस्तारण किया गया। संजीव कुमार अपर जिला जज द्वारा 24 वादों का निस्तारण कर अर्थदंड के रुप में 57 हजार रुपये वसूल किए गए। मोहम्मद रिजवान अहमद अपर जिला जज द्वारा पांच वादों का निस्तारण कर 91 हजार रुपये वसूले गए। इसके साथ ही अन्य अपर जिला जजों द्वारा वादों का निस्तारण किया गया। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) प्रमोद कुमार गंगवार ने 427 वादों का निस्तारण कर 46 हजार 660 रुपये वसूले। इसी प्रकार जनपद न्यायालय में 1309 वादों का निस्तारण किया गया। राजस्व न्यायालय द्वारा अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व न्यायालय द्वारा स्टांप के तीन वादों का निस्तारण किया गया। नगर मजिस्ट्रेट द्वारा फौजदारी के 25 वादों का निस्तारण किया गया। उपजिलाधिकारी शिकोहाबाद द्वारा 22, उपजिलाधिकारी जसराना द्वारा भूमि के दो और फौजदारी के 27 वादों का निस्तारण किया गया। इसके साथ ही उपजिलाधिकारी सदर, टूंडला और सिरसागंज द्वारा भूमि और फौजदारी के विवादों का निस्तारण किया गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed