{"_id":"60d9d98e8ebc3ebf4b42f705","slug":"national-flag-will-be-about-208-feet-high-in-atal-park-firozabad-news-agr497606626","type":"story","status":"publish","title_hn":"अटल पार्क में लगेगा करीब 208 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अटल पार्क में लगेगा करीब 208 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिला अस्पताल परिसर में सरकारी ट्रॉमा सेंटर के सामने बनवाया जा रहा अटल पार्क शहरवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा। पार्क के बीच में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजेयपी की प्रतिमा स्थापित होगी। प्रतिमा के चारों तरफ फुव्वारे लगाए जाएंगे। इसके अतिरिक्त 208 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज होगा।
नगर निगम द्वारा जिला अस्पताल परिसर में अमृत योजना के तहत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी के नाम पर अटल पार्क का निर्माण करा रहा है। इसके लिए एक करोड़ 80 लाख रुपये स्वीकृत किया गया है। पार्क का निर्माण शुरू हो गया है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार अटल पार्क में बच्चों के खेलने के लिए जहां झूले आदि लगवाए जा रहे है। वहीं मॉर्निंग वॉक को आने वाले लोगों को बैठने के लिए बेंच डलवाई जा रही है। पार्क के अंदर वाटर एटीएम की भी सुविधा रहेगी। विदेशी फूलों का बगिया भी पार्क के अंदर होगा।
पार्क में बनेगी ओपन जिम
युवाओं और बच्चों के लिए पार्क के अंदर ओपन जिम का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए नगर निगम के अफसरों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। बच्चों के लिए झूले भी आकर्षक लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
अटल पार्क का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। जल्द से जल्द पार्क तैयार होने के साथ ही लोगों के लिए खोला जा सके। पार्क में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की प्रतिमा के साथ 208 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज लगाया जाएगा।
अतुल पांडेय, एक्सईएन