{"_id":"67e4423fbb194f60050b870c","slug":"names-of-panchayats-receiving-chief-minister-panchayat-incentive-award-not-decided-firozabad-news-c-169-1-sagr1022-145144-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार वाली पंचायतों के नाम तय नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार वाली पंचायतों के नाम तय नहीं
Wed, 26 Mar 2025 11:36 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Wed, 26 Mar 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। वित्तीय वर्ष 2025-26 के समापन में चंद दिन शेष रह गए। लेकिन मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के लिए ग्राम पंचायतों का चयन शासन से अभी तक तय नहीं हो सका।
मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए जिले सौ से अधिक पंचायतों ने इस बार ऑनलाइन आवेदन किया था। अफसरों के मानक के आधार पर डीएम रमेश रंजन की अध्यक्षता में बनीा जिला स्तरीय कमेटी ने पांच ग्राम पंचायतों के नाम तय करके शासन को भेज दिए थे। इसमें ग्राम पंचायत उलाऊ, सोफीपुर, अरांव ब्लाक की धातरी, हाथवंत ब्लाक की ग्राम पंचायत बबाइन एवं मदनपुर ब्लाक की ग्राम पंचायत अरांव खुर्द को भी शामिल किया गया था। जिला स्तरीय कमेटी के निर्णय माना गया तो फिर इस योजना का प्रथम पुरस्कार एक बार फिर फिरोजाबाद ब्लाक को मिलना तय माना जा रहा है। प्रधानों का ध्यान तो शासन के निर्णय पर लगा हुआ है।
जिले के मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए चयनित होने वाली पांच ग्राम पंचायतों के नाम शासन को भेजे जा चुके हैंं। शासन से ही इनकी फाइनल सूची जारी की जाएगी। उसके आधार पर ही ग्राम पंचायतों को प्रोत्साहन राशि के साथ ही प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा। - गौरव यादव, डीपीएम