फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   namaz me rahegi police force

जुमा की नमाज : आज फिर अलर्ट रहेगा फोर्स

Fri, 10 Jan 2020 12:19 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 12:19 AM IST
विज्ञापन
namaz me rahegi police force
फिरोजाबाद। जुमे की नमाज को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन आज अलर्ट रहेगा। बृहस्पतिवार को ही पुलिस-प्रशासन ने शहर की प्रमुख मस्जिदों के आस-पास सुरक्षा व्यवस्था का खाका खींच लिया है। जिले के फोर्स के साथ अन्य जिलों से फोर्स को यहां भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

बीस दिसंबर को शहर में हुए उपद्रव के बाद से जुमे की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन काफी संजीदा है। इसी के चलते पुलिस प्रशासन की ओर से शहरी क्षेत्र के मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पुलिस बल को तैनात किया जा रहा है। ताकि किसी प्रकार की घटना नहीं होने पाए। इसी लिहाज से एसएसपी सचिंद्र पटेल, एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह, एसपी देहात राजेश कुमार सिंह, सहायक पुलिस अधीक्षक इराज राजा, नगर मजिस्ट्रेट कुंवर पंकज सिंह, सीओ सिटी डा.अरुण कुमार सिंह ने शहर में जुमे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद किए जाने का खाका खींचा। साथ ही पड़ोसी जिलों की फोर्स भी तैनात रहेगी। इसके अलावा पीएसी भी मौजूद रहेगी। उधर शहर की प्रमुख मस्जिदों के उलमा इकराम की ओर से सभी लोगों से अपनी क्षेत्र की मस्जिदों में नमाज अदा किए जाने की गुजारिश की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed