फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   nala safai

मुस्तफाबाद पुलिया से आगे रामनगर नाले में जमी है सिल्ट

Fri, 15 May 2020 06:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 06:21 PM IST
विज्ञापन
nala safai
संत नगर से मुस्तफावाद नाला कूड़े और गंदगी से पड़ा चौक - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। चंद्रवारगेट पुलिया से शुरू होकर रामनगर, मुस्तफाबाद से प्रेमपुर रैपुरा होते हुए यमुना में गिरने वाले नाले की लंबाई करीब सात किलो मीटर लंबी है। जबकि गहराई 12 से 14 फीट है। बरसात के दिनों में आधे से अधिक शहर का पानी इस नाले के माध्यम से यमुना तक पहुंचता है। चंद्रवारगेट पुलिया से लेकर मुस्तफाबाद पुलिया तक नाला पूरी तरह से साफ है, लेकिन मुस्ताफाबाद पुलिया के बाद नाले में करीब चार से पांच फीट सिल्ट जमा हो गई है। जिससे जलनिकासी प्रभावित होती है। जिसको साफ कराने का कार्य शुक्रवार को नगर निगम अधिकारियों ने शुरू करा दिया। क्योंकि मानसून की दस्तक से पूर्व यह नाला साफ नहीं हुआ तो आधे से अधिक शहर में जलभराव की समस्या खड़ी हो जाएगी।
विज्ञापन

कच्चा नाला और बंधा बना हुआ है मुसीबत
मुस्तफाबाद की पुलिया के समीप खेती करने वाले ग्रामीणों की माने तो प्रेमपुर रैपुरा के समीप जहां ग्रामीणों ने नाले में बंधा लगाकर उसका पानी सिंचाई के लिए प्रयोग कर रहे है। वहां यमुना नदी से करीब चार किलो मीटर पहले तक नाला कच्चा होना भी शहर और आसपास के क्षेत्रों में जलभराव की बड़ी समस्या है। क्योंकि नगर निगम द्वारा हर वर्ष नाले की सफाई पक्के नाले तक ही कराई जाती है। जहां से कच्चा नाला शुरू होता है। उसके बाद सफाई कार्य नहीं होता। जिसको लेकर बरसात में जहां पानी का बहाव प्रभावित होता है। वहीं कई क्षेत्रों के साथ खेतों में भी पानी भर जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed