{"_id":"5e2f25ee8ebc3e77ba2eae74","slug":"nahar-clean-firozabad-news-agr4267078165","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर की सफाई न होने से नंदपुर इंटेक में घटा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर की सफाई न होने से नंदपुर इंटेक में घटा पानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। झालगोपालपुर से नंदपुर इंटेक तक आने वाली नहर की सफाई न होने के कारण सोमवार को झालगोपालपुर नहर ओवरफ्लो हो गई। जिसके चलते नंदपुर इंटेक में पानी पौने तीन फीट से घटकर डेढ़ फीट रह गया। ऐसे में मंगलवार सुबह शहर को मिलने वाली गंगाजल की सप्लाई बाधित हो सकती है। नहर की सफाई को लेकर विधायक मनीष असीजा ने डीएम से बात की है।
नंदपुर इंटेक प्लांट पर झील का निर्माण न होने के कारण झालगोपालपुर नहर का सफाई का कार्य पिछले एक साल से प्रभावित पड़ा है। नगर निगम के अधिकारी लगभग 13 कर्मचारियों को भेजकर नहर की सफाई अपने स्तर से करा रहे हैं। जो झालगोपालपुर से नंदपुर इंटेक तक आने वाली 25 किलोमीटर लंबी नहर की सफाई के लिए पर्याप्त नहीं है। जिसके चलते नहर में घास जमा होने के कारण पानी का बहाव प्रभावित हो रहा है।
सोमवार को झालगोपालपुर नहर ओवरफ्लो हो गई। पानी नहर की पटरी से बाहर बहने लगा। तो झालगोपालपुर से नंदपुर नहर को आने वाला पानी पौने तीन फीट से घटकर डेढ़ फीट रह गया। इसकी सूचना पर सिंचाई विभाग के अधिकारियों को मिली तो वह मौके पर पहुंचे और जेसीबी मशीन से घास को निकलवा दिया। तब कहीं जाकर झालगोपालपुर नहर का पानी नंदपुर इंटेक को जाने वाली नहर में शुरू हो सका।
विज्ञापन
सफाई न होने के कारण झालगोपालपुर नहर नहर ओवरफ्लो हुई थी। जिसके चलते नंदपुर इंटेक को जाने वाली नहर का पानी घटा था। पानी को रोक रही घास को जेसीबी मशीन से निकलवाकर नंदपुर नहर में पानी छोड़ दिया गया है।
-अनवर अली, एक्सईएन सिंचाई विभाग
नहर की सफाई तेजी से नहीं हो पा रही है। इससे बार-बार परेशानी हो रही है। मैने डीएम और सिंचाई विभाग के उच्चाधिकारियों से बात की है। नहर की सफाई योजना बना कर होनी चाहिए ताकि शहर को पानी मिलता रहा।
-मनीष असीजा, सदर विधायक