{"_id":"58597f1d4f1c1b8e03e39a00","slug":"nagla-praises-suicide-by-consuming-poison-two-brothers","type":"story","status":"publish","title_hn":" नगला भजन में दो भाईयों ने जहर खाकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगला भजन में दो भाईयों ने जहर खाकर की आत्महत्या
अमर उजाला ब्यूराे फीराेजाबाद
Updated Wed, 21 Dec 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
पुलिस को सूचना दिए बिना करने जा रहे थे अंतिम संस्कार
- फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइनपार क्षेत्र के गांव नगला भजन निवासी दो भाईयों ने विवाद के चलते जहर खाकर आत्महत्या कर ली। परिवारीजनों द्वारा शवों का अंतिम संस्कार करने से पूर्व पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नगला भजन निवासी अर्जुन सिंह यादव (22) का अपने छोटे भाई अंशुल यादव (18) पुत्र गनेश सिंह यादव से किसी बात को लेकर दोपहर को विवाद हो गया था। इसके चलते दोनों ने भाईयों ने जहर खा लिया। परिवारीजन उनको उपचार को अस्पताल लेकर आते तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। इसके साथ ही परिवारीजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीण भी एकत्रित हो गए। परिवारीजन पुलिस को सूचना दिए बगैर शवों को अंतिम संस्कार करने के लिए गांव से बाहर चारपाई पर रखकर ले गए। शवों का अंतिम संस्कार किया जाता इससे पूर्व इलाका पुलिस को जानकारी मिली तो कोतवाल लाइनपार अभय सक्सेना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस को देख पीड़ित परिवारीजनों ने शवों के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया को रोक दिया। पुलिस ने जैसे ही शवों को कब्जे में लिया तो परिवारीजन पोस्टमार्टम कराने से इनकार करने लगे। परिवारीजनों का कहना है कि जो कार्रवाई करनी है, यहां पर की जाए, वह शवों का पोस्टमार्टम नहीं कराएंगे। लेकिन बाद में पुलिस द्वारा ग्रामीणों और परिवारीजनों को समझाते हुए शवों को कब्जे में लेकर थाने ले आई। यहां कागजी कार्रवाई को पूरा करने के साथ ही शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल लाइनपार ने बताया कि मृतक भाईयों के पिता ने जो तहरीर दी है उसमें कहा गया है कि अर्जुन और अंशुल के बीच विवाद हुआ था। इसके चलते दोनों ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है। पिता ने विवाद को कारण स्पष्ट नहीं किया है।
ताऊ का आरोप आर्थिक तंगी के चलते होता था विवाद
शवों के साथ जिला अस्पताल पहुंचे अर्जुन और अंशुल के ताऊ फेरी सिंह का आरोप है कि दोनों भाई कारखाने में काम किया करते थे। पिछले कई दिनों से कारखाना स्वामी द्वारा भुगतान न किए जाने के कारण दोनों के सामने आर्थिक तंगी आ गई थी। इसके चलते दोनों के बीच विवाद हुआ और जहर खाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
छह माह पूर्व हुआ था अर्जुन का विवाह
अर्जुन के ताऊ फेरी सिंह का कहना है कि अर्जुन का विवाह शिकोहाबाद के प्रतापपुर चौराहे के समीप निवास करने वाली निशा के साथ छह माह पूर्व हुआ था। जबकि अर्जुन के छोटे भाई मुन्नेश और अंशुल की अभी शादी नहीं हुई थी। अंशुल और अर्जुन पिता के साथ कारखाने में काम करता था।
मौत को गले लगाने से पूर्व ग्रामीणों से मिला था अर्जुन
शवों के साथ अस्पताल पहुंचे ग्रामीणों की माने तो मौत को गले लगाने से पूर्व अर्जुन कुछ ग्रामीणों से मिला था और पैर छूकर अलविदा कहकर आया था। लेकिन ग्रामीणों ने अर्जुन की बात पर इसलिए गौर नहीं दिया कि वह कभी कभी शराब का सेवन भी कर लिया गया था। अर्जुन ने जहर खाने से पूर्व शराब पी रखी थी।