फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Dhaba owner and shopkeeper clash while intoxicated; behave rudely with police

Firozabad News: नशे में भिड़े ढाबा संचालक और दुकानदार, पुलिस से अभद्रता

Mon, 19 Oct 2026 12:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 19 Oct 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Dhaba owner and shopkeeper clash while intoxicated; behave rudely with police
हंगामा के बाद युवक को पकड़कर ले जाती पुलिस। स्त्रोत: वीडियो ग्रैव - फोटो : हंगामा के बाद युवक को पकड़कर ले जाती पुलिस। स्त्रोत: वीडियो ग्रैव
फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र में काठ बाजार स्थित छक्कू ढाबा पर रविवार को शराब के नशे में ढाबा संचालक भाइयों और लकड़ी दुकान संचालक के बीच मामूली विवाद मारपीट में बदल गया, जो मौके पर पहुंची पुलिस के सामने भी जमकर हंगामा करते रहे। पुलिस से भी अभद्रता की गई।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर रवि त्यागी ने बताया कि प्रथम पक्ष के लकड़ी दुकान संचालक बंटू (निवासी पुरषोत्तम विहार, थाना रामगढ़) और दूसरे पक्ष के छक्कू ढाबा संचालक भाइयों दीपक कुमार, हरवीर और विक्रम (निवासी वरतरा, थाना नारखी) के बीच लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से संघर्ष हुआ।
विज्ञापन

पुलिस के समझाने पर भी वे कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाते रहे। इस मामले में उप-निरीक्षक कौशल कुमार शर्मा की तहरीर पर सरकारी कार्य में बाधा व बलवे की पहली प्राथमिकी तथा बंटू की तहरीर पर मारपीट व धमकी की दूसरी प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने शांतिभंग में कार्रवाई करते हुए आरोपी दीपक, हरवीर और विक्रम को हिरासत में लेकर मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया, जहां से अदालत के आदेश पर उन्हें न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मासूम बच्चे के साथ पुलिस जीप के नीचे लेटा ढाबा संचालक
ढाबा संचालक दीपक अपने मासूम बच्चे को गोद में लेकर पुलिस की जीप के पहिये के नीचे लेट गया। पुलिस की कार्रवाई के विरोध में किए गए इस ड्रामे से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने बमुश्किल से समझाकर स्थिति को संभाला।


शहर की शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी उपद्रवी को बख्शा नहीं जाएगा। दोनों पक्षों पर पुलिस ने अपनी ओर से प्राथमिकी दर्ज की है।
- संतोष कुमार सिंह, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed