फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Attempt to push married woman into prostitution after not receiving car and cash as dowry

Firozabad News: दहेज में कार व नकदी न मिलने पर विवाहिता को देह व्यापार के धंधे में धकेलने की कोशिश

Sun, 18 Oct 2026 11:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 18 Oct 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Attempt to push married woman into prostitution after not receiving car and cash as dowry
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
फिरोजाबाद। दहेज की मांग पूरी न होने पर एक विवाहिता को देह व्यापार के धंधे में धकेलने के प्रयास का ससुरालियों पर आरोप लगा है। पीड़िता ने रामगढ़ थाने में पति समेत ससुराल पक्ष के कई लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

थाना रामगढ़ निवासी एक महिला ने बताया कि उसका विवाह 15 जुलाई 2022 को मुस्लिम शरियत के अनुसार हुआ था। दान-दहेज से ससुरालीजन खुश नहीं हुए और एक कार व 5 लाख रुपये नकदी की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर शारीरिक, मानसिक, आर्थिक और सामाजिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। 21 नवंबर 2025 को एक पुत्री को जन्म दिया, जिसके बाद ससुरालियों के अत्याचार और ताने और अधिक बढ़ गए। कई बार सामाजिक पंचायतें भी हुईं, लेकिन ससुराल पक्ष अपनी जिद पर अड़ा रहा। 30 जुलाई 2026 की शाम सास को यह जानकारी मिली कि वह तीन महीने की गर्भवती है, तो घर में हंगामा खड़ा कर दिया गया। इसके बाद पति, सास, देवर, ननदोई, और अन्य ने एक बुरी तरह पीटा। पति ने देह व्यापार कराने का प्रयास किया। मोहल्ले के किसी व्यक्ति की सूचना पर मायके पक्ष के लोग आ गए और पीड़िता को उनके चंगुल से छुड़ाया। मामले में थाना रामगढ़ पुलिस को तहरीर दी। सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस विवेचना कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed