{"_id":"6ad50d153da9eae68408e86e","slug":"a-minor-girl-came-to-shikohabad-from-surat-after-being-swayed-by-her-lover-firozabad-news-c-169-1-vrn1001-188298-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: प्रेमी के बहकावे में आकर सूरत से शिकोहाबाद आ गई नाबालिग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: प्रेमी के बहकावे में आकर सूरत से शिकोहाबाद आ गई नाबालिग
Sun, 18 Oct 2026 11:46 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 18 Oct 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
शिकोहाबाद। नाबालिग अपने प्रेमी की बहकावे में आकर नकदी-आभूषण लेकर सूरत (गुजरात) से शिकोहाबाद आ गई। पीड़ित पिता ने आरोपी युवक के परिजनों से पूछताछ की तो आरोपी के परिजन नाबालिग को थाने छोड़ गए। पीड़ित पिता ने थाना शिकोहाबाद में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में रहने वाला युवक अब गुजरात के सूरत में परिवार के साथ रहकर काम करता है। उसका आरोप है कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री शिकोहाबाद के दिखतौली गांव में रहने वाले अंकित से फोन पर बातचीत करती थी। आरोप है कि 2 अक्तूबर को नाबालिग अपने प्रेमी के बहकावे में आकर सूरत से शिकोहाबाद आ गई। वह घर से नकदी और आभूषण लेकर आ गई। यहां से आरोपी उसे अपने साथ बहलाकर ले गया। पीड़ित ने शिकोहाबाद में आरोपी के परिजन से पूछताछ की तो आरोपी अंकित की मां और भाई नाबालिग को थाना शिकोहाबाद छोड़ गए। सीओ जयबिंद गुप्ता का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है। संवाद