{"_id":"e0af18d5ff62abb498f3fa587c98f695","slug":"nagla-gulal-assembly-coined-the-brutal-baton-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा में गूंजा नगला गुलाल का बर्बर लाठीचार्ज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा में गूंजा नगला गुलाल का बर्बर लाठीचार्ज
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Wed, 26 Aug 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
फीरोजाबाद। नगला गुलाल के किसानों पर बर्बर लाठीचार्ज का मामला विधानसभा में गूंजा। नगर विधायक मनीष असीजा ने नियम 56 के तहत काम रोको प्रस्ताव लाते हुए मामले को उठाया। उन्होंने ‘अमर उजाला’ की प्रतियों को लहराते हुए कहा कि इस तरह का अन्याय किसानों के साथ कभी नहीं हुआ। इस पर प्रदेश के मंत्री अंबिका चौधरी ने मामले को संज्ञान में लेते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया।
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के शासन के ड्रीम प्रोजेक्टों में शामिल आगरा-लखनऊ ग्रीन एक्सप्रेस वे की स्थापना को नगला गुलाल के किसानों की भूमि शनिवार को प्रशासन ने कब्जा कर लिया था। सैफई की दरों के अनुरूप मुआवजे की मांग कर रहे किसान विरोध को आगे आए तो उन पर पुलिस, पीएसी ने बर्बर लाठीचार्ज किया। सात किसानों पर संगीन धाराओं कोके तहत जेल भेज दिया गया। ये मामला नगर विधायक असीजा ने नियम 56 के तहत काम रोको प्रस्ताव लाते हुए गंभीरता से विधानसभा में उठाया। नगर विधायक ने स्प्ष्ट कहा कि दस हजार आबादी वाले नगला गुलाल में एडीएम, एएसपी के साथ जिले के सभी सीओ, एसडीएम, एसओ, तीन ट्रक पीएसी, जेसीबी मशीनों के साथ पहुंचे और नगला गुलाल के किसानों की जमीन जबरन कब्जा ली। किसानों की खड़ी फसलों पर मशीनों को दौड़ाना शुरू कर दिया। विरोध को आगे आए बुजुर्ग किसानों, महिलाओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता राजेश के खेत में बना दो मंजिला शिवजी का मंदिर ढहा दिया गया। हरे पेड़ जड़ से उखाड़ दिए, ट्यूबवेलों तक को ढहा दिया। उन्होंने कहा कि एक ओर सरकार किसान वर्ष के रूप में मनाएं? और दूसरी ओर किसानों का उत्पीड़न करे। यह कहां का न्याय है? उन्होंने अध्यक्ष से मांग की किसानों से संगीन धाराएं हटाई जाएं और केस वापस हों। फसलों की बर्बादी का मुआवजा और सैफई की दरों के अनुरूप चार गुना तक मुआवजा सरकार दे। उन्होंने उच्च स्तरीय जांच कमेटी बनाकर मामले की जांच कराने की मांग की। इस पर मंत्री अंबिका चौधरी ने मामले को संज्ञान लेते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
भाजपा किसान मोर्चा ने फूंका जिला, पुलिस प्रशासन का पुतला
फीरोजाबाद (ब्यूरो)। भाजपा किसान मोर्चा ने नगला गुलाल में किसानों पर लाठीचार्ज के विरोध में बुधवार को जिला एवं पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर नारेबाजी की। महानगर अध्यक्ष अनिल भारद्वाज ने कहा कि फीरोजाबाद का जिला एवं पुलिस प्रशासन अपनी हिटलरशाही दिखाकर किसानों, व्यापारियों के साथ दमनकारी नीति अपना रहा है। भाजपा किसानों की आवाज दबने नहीं देगी। प्रवक्ता डा. अखिलेश शर्मा ने कहा कि मामले को विधानसभा में उठाया गया है। हम हर हाल में किसानों को न्याय दिलाएंगे। इस मौके पर सौरभ गर्ग, पिंकी चक, नवनीत शुक्ला, प्रदीप यादव, सतीश शर्मा, अंकुश, अशोक राजपूत, राजेश यादव आदि मौजूद थे।