फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   nagar nigam,Sewer Line,manish asija,nagar nigam firozabad,mayor nutan rathore,Water logging,sewerage problem,sewerage firozabad,kakrau kothi,asfabad

तेज बारिश से शहर होगा जलमग्न, शहर के नाले पड़े हैं चोक

Mon, 05 Jul 2021 07:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 07:18 PM IST
विज्ञापन
nagar nigam,Sewer Line,manish asija,nagar nigam firozabad,mayor nutan rathore,Water  logging,sewerage problem,sewerage firozabad,kakrau kothi,asfabad
फिरोजाबाद। मानसून कभी भी दस्तक दे सकता है। एक अप्रैल से शुरू हुआ नाला सफाई अभियान तीन माह बाद भी पूरा नहीं हो सका। नगर निगम अभी तक शहर के प्रमुख नालों की पुलिया तक सफाई तक नहीं करा सका। ऐसे में मानसून ने दस्तक दी तो शहर जलमग्न हो जाएगा। इसे लेकर क्षेत्रीय लोग भी शिकायत कर चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

मोहल्ला जोशियान नाला शहर का प्रमुख नाला है। इससे आधे से अधिक शहर का पानी निकलता है। इस नाले को नगर निगम अभी तक साफ नहीं करा पाया है। निगम ने पुलियों को तो साफ करा दिया गया है लेकिन मोहल्ला हुंडावाला बाग, पैमेश्वरगेट और मोहम्मदगंज नाले की पुलिया आज भी चोक पड़ी है। इन क्षेत्रों से मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र के साथ रसूलपुर क्षेत्र का पानी होकर गुजरता है। यदि इन पुलियों को मानसून की दस्तक से पूर्व साफ नहीं कराया गया तो नालबंद क्षेत्र के साथ रसूलपुर, हाजीपुरा, होली वाली भट्टी, रसूलपुर, उर्वशी रोड के साथ अन्य मोहल्ले जलमग्न हो जाएंगे। घरों में पानी घुसने की आशंका बनी हुई है। वहीं रहना नाले की पुलिया की भी सही तरीके से सफाई सिंचाई विभाग द्वारा नहीं कराई गई है।
विज्ञापन

अभी तक साफ नहीं हो सकी पुलिया
पार्षद अजय गुप्ता का कहना है कि नगर निगम द्वारा नाले तो साफ करा दिए गए लेकिन हुंडावाला बाग, पैमेश्वरगेट और मोहम्मदगंज की पुलिया को अभी तक साफ नहीं कराया गया है। बारिश से जलभराव होगा जिससे लोगों को दिक्कत होगी। पुलियों को साफ कराने के लिए कई बार कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाला गैंग का समय बढ़ा
पुलियों के साथ कुछ नाले सफाई के लिए शेष रहने के कारण नगर निगम द्वारा इस बार फिर नाला गैंग के समय में बढ़ोत्तरी करते हुए 31 जुलाई तक का समय कर दिया गया है जबकि नाला गैंग में प्रतिदिन 120 कर्मचारी कार्य करते है।
नालों में जमी है जलकुंभी
ककरुऊ कोठी चौराहा से बंबा चौराहा, सैलई चौराहा होते हुए आसफाबाद को जाने वाले नाले में अभी भी जलकुंभी जमी है तो पुलिया चोक पड़ी है। इस नाले से कोटला रोड, जलेसर रोड के साथ अन्य क्षेत्रों का पानी होकर यमुना तक जाता है।
33 लाख रुपये नाला और पुलिया सफाई कर खर्च हो चुका
नाला सफाई के नाम पर नगर निगम के 120 सफाई कर्मचारी दिहाड़ी मजदूरी पर काम करते हैं। इन मजदूरों को रोजाना 308 रुपये परिश्रामिक दिया जाता है। करीब 90 दिन में इस हिसाब से 33 लाख रुपये नाला सफाई पर नगर निगम खर्च कर चुका है।

नाला गैंग का समय बढ़ा दिया गया है। कुछ पुलिया सफाई के लिए शेष रह गई है। इनको जल्द साफ करा दिया जाएगा। जोशियान नाले की सफाई मशीन से कराई जाएगी। -दलवीर सिंह, जेडएसओ
शहर में कुल नाले- 93
बड़े नाले- 12
छोटे नाले- 81
नाले की सफाई में लगे कर्मचारी- 120
कर्मचारियों को दिए जाने वाला मानदेय- 308.18 रुपये
90 दिन में नाला सफाई मेें खर्च हो चुके पैसे- 33 लाख 26 हजार 400
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed